✕

होम / बिजनेस / Apple की आईफोन फैक्ट्री अब उत्तर भारत में भी, फॉक्सकॉन यूपी में खोलेगी दूसरी सबसे बड़ी यूनिट

Apple की आईफोन फैक्ट्री अब उत्तर भारत में भी, फॉक्सकॉन यूपी में खोलेगी दूसरी सबसे बड़ी यूनिट

Apple के लिए आईफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली Foxconn अब उत्तर भारत में भी विस्तार करने जा रही है. कंपनी उत्तर प्रदेश में अपनी दूसरी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट खोलने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एप्पल  (Apple) के लिए आईफोन और अन्य उत्पाद बनाने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन अब दक्षिण भारत के बाद उत्तर भारत में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने जा रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी उत्तर प्रदेश में अपनी दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने की योजना बना रही है. इससे भारत एपल प्रोडक्ट्स के निर्माण का एक बड़ा हब बन सकता है.

यूपी में ग्रेटर नोएडा के पास 300 एकड़ जमीन पर प्लांट
फॉक्सकॉन ग्रेटर नोएडा के पास 300 एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया में है. कंपनी पहले ही तमिलनाडु, तेलंगाना और बेंगलुरु में यूनिट्स स्थापित कर चुकी है और अब वह उत्तर भारत में भी विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रही है. माना जा रहा है कि यूपी की यह यूनिट कंपनी की ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़ी इकाइयों में से एक हो सकती है.

बेंगलुरु यूनिट से भी बड़ी हो सकती है यूपी की फैक्ट्री  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्लांट फॉक्सकॉन की बेंगलुरु यूनिट से भी बड़ा होगा. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस यूनिट में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स का निर्माण किया जाएगा. कंपनी और सरकार के बीच इस विषय पर बातचीत चल रही है. भारत सरकार पहले ही फॉक्सकॉन के लिए 300 एकड़ जमीन का प्रस्ताव रख चुकी है.

एचसीएल-फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट के पास बनेगा नया प्लांट  
फॉक्सकॉन जिस जमीन को देख रही है, वह उसी क्षेत्र में है जहां एचसीएल-फॉक्सकॉन ने पहले ही 50 एकड़ भूमि ओएसएटी (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) सुविधा के लिए ली थी. अब कंपनी इसी 50 एकड़ के टुकड़े से सटी हुई जमीन अपने ग्रेटर नोएडा प्रोजेक्ट के लिए चाहती है.

यमुना एक्सप्रेसवे के पास होगी लोकेशन  
नई फैक्ट्री की लोकेशन यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित है, जो ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है. इस क्षेत्र का प्रबंधन यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) करती है. यह क्षेत्र जेवर एयरपोर्ट के पास है, जो आने वाले वर्षों में एक बड़ा लॉजिस्टिक और औद्योगिक केंद्र बन सकता है. हालांकि, कंपनी की ओर से इस प्लांट और प्रोजेक्ट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उद्योग जगत में इसे फॉक्सकॉन के भारत में बड़े निवेश की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago