✕

होम / बिजनेस / भारत में अपने मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार करेगा Apple, जल्द इस प्रोडक्ट का भी होगा निर्माण

भारत में अपने मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार करेगा Apple, जल्द इस प्रोडक्ट का भी होगा निर्माण

एपल बहुत जल्द भारत में आईपैड की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर सकता है. कंपनी भारत में इस काम के लिए बहुत जल्द मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर को खोजना शुरू कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार के Make In India प्रोग्राम की धूम देखने को मिल रही है. भारत में बहुत जल्द Apple आईपैड की मैनूफैक्चरिंग शुरू कर सकता है. हालांकि इसके पहले भी एप्पल चीन की BYD कंपनी के साथ भारत में iPad का मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने जा रहा था. लेकिन चीन फर्म होने की वजह से कंपनी की यह योजना सफल नही हो पाई थी. बहरहाल, एप्पल कंपनी भारत में इस काम के लिए बहुत जल्द मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर को खोजना शुरू कर सकती है. यह देश में बनने वाली एप्पल की दूसरी प्रोडक्ट कैटेगरी होगी.

सरकार से मिल रहा Apple को सपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BYD भारत में आईपैड के लिए फैक्ट्री लगाने को लगभग तैयार थी, क्लियरेंस में दिक्कत थी. पिछले साल एपल ने आईपैड प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए अपना फोकस भारत से वियतनाम पर शिफ्ट कर दिया था, हालांकि अब माहौल काफी बदल चुका है. एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एपल ने सरकार से अगले दो से तीन साल की योजना पर बातचीत की. एपल यहां एक दूसरा सप्लाई चेन बनाना चाहती है जिससे और भी कंपनियां यहां आएंगी. अब एपल को दो से तीन साल के लिए बढ़ने में मदद करने की कोशिश की जा रही है. सरकार चाहती है कि एपल आने वाले वर्षों में यहां लैपटॉप और डेस्कटॉप भी बनाए.

भारत में कुछ बड़ी योजनाओं पर काम कर रहा Apple

यह ऐसे समय में आया है जब एपल भारत में जेबिल के जरिए एयरपॉड वायरलेस चार्जिंग केसेज के लिए कंपोनेंट्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने की कोशिशों के साथ-साथ आईफोन बनाने की भी क्षमता बढ़ा रही है. जेबिल एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कॉन्ट्रैक्ट मैनुफैक्चरिंग कंपनी है जो स्वीडन की एरिक्सन के लिए 4जी और 5जी इक्विपमेंट भी बनाती है. एपल की योजना अगले साल देश में TWS (टू वायरलेस स्टीरियो) बनाने का है. इसके पार्ट्स तो यह पहले से ही बना रही है जिसे चीन और वियतनाम को निर्यात किया जाता है. सूत्र के मुताबिक जेबिल के साथ मिलकर पुणे में इसने वायरलेस चार्जिंग केसेज के पार्ट्स बनाने का ट्रायल शुरू कर दिया है अब यह फॉक्सकॉम के साथ भी ऐसा कर सकती है.

भारत में आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग

एप्पल फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के जरिए आक्रामक तरीके से देश में प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम कर रही है. सूत्र के मुताबिक इसकी कोशिश है कि अगले तीन से चार साल में यह अपने करीब 25 फीसदी आईफोन की यहीं बनाना चाहती है जोकि अभी 14 फीसदी है. सूत्र ने बताया कि इसके तहत एपल लोकल वेंडर्स का एक नेटवर्क बना रही है ताकि चाइनीज सप्लॉयर्स पर निर्भरता कम की जा सके. जेपी मॉर्गन ने वर्ष 2022 में अनुमान लगाया था कि वर्ष 2025 से एपल के 25 फीसदी प्रॉडक्ट्स चीन के बाहर बनने लगेंगे जोकि उस समय 5 फीसदी था. एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पिछले साल 2023 में भारत में 1 करोड़ से अधिक आईफोन की शिपिंग की और रेवेन्यू के मामले में टॉप पर रही.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.