✕

होम / बिजनेस / Apple इंडिया ने चीन से शिफ्ट होकर 22 बिलियन डॉलर के IPhone का प्रोडक्शन किया

Apple इंडिया ने चीन से शिफ्ट होकर 22 बिलियन डॉलर के iPhone का प्रोडक्शन किया

Apple ने भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में 22 बिलियन डॉलर के iPhones तैयार किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ रही है. पिछले साल के मुकाबले इसमें 60% की वृद्धि हुई है जानकारों ने बताया है कि एक साल में भारत में 22 अरब डॉलर के iPhone बनाए गए हैं. इसका सीधा सा मतलब यह है कि आज के समय में 20% iPhone दक्षिण एशियाई देश में बन रहे हैं. इसे कुछ ऐसे भी समझ सकते हैं कि हर 5 में से 1 आईफोन भारत में बन रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन से भारत का रुख करने के पीछे एक बड़ी वजह टैरिफ भी हैं.

चीन से भारत की ओर बढ़ता सफर

Apple और इसके बड़े सप्लायर्स जैसे फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन (अब टाटा के पास) और पेगाट्रॉन, अब चीन से हटकर भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर तेजी से अपना रहे हैं. ये बदलाव तब शुरू हुआ था जब कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से Apple की सबसे बड़ी फैक्ट्री को भारी झटका लगा था.

भारत में iPhone कहां बनते हैं?

भारत में बनने वाले iPhones का ज्यादातर हिस्सा दक्षिण भारत में स्थित फॉक्सकॉन की फैक्ट्री में असेंबल होता है. इसके अलावा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जिसने विस्ट्रॉन के भारतीय बिजनेस का अधिग्रहित कर लिया है और अब विस्ट्रॉन की यूनिट्स को भी संभाल रहा है. इस तरह भारत में Apple के प्रोडक्शन नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

भारत बना आईफोन निर्यात का नया पावरहाउस

भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग ने अब सिर्फ घरेलू बाजार तक खुद को सीमित नहीं रखा है, अब ये डिवाइसेज दुनियाभर में खासकर अमेरिका में तेजी से पहुंच रहे हैं. 8 अप्रैल को देश के IT मंत्री ने बताया कि मार्च 2025 तक Apple ने भारत से करीब ₹1.5 ट्रिलियन के iPhones का निर्यात किया है.

भारत की ओर शिफ्ट हो रहा एपल का फोकस

Apple के CEO टिम कुक भले ही चीन के मैन्युफैक्चरिंग कौशल की तारीफ करते रहे हों, लेकिन अब कंपनी का फोकस धीरे-धीरे भारत की ओर शिफ्ट हो रहा है. हालांकि ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस का कहना है कि Apple को अपनी 10% प्रोडक्शन कैपेसिटी चीन से बाहर लाने में करीब 8 साल लग सकते हैं, लेकिन भारत से इसकी शुरुआत तेज रफ्तार में हो चुकी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago