✕

होम / बिजनेस / Apple ने Goldman Sach से बनाई दूरी, इस वजह से खत्म किया रिश्ता

Apple ने Goldman Sach से बनाई दूरी, इस वजह से खत्म किया रिश्ता

सबसे बड़ी बात ये है कि एप्‍पल कार्ड के लिए गोल्‍डमैन सैक्‍स को प्रति कार्ड 350 डॉलर की ज्‍यादा राशि खर्च करनी पड़ी थी. इसके कारण उसे नुकसान का सामना उठाना पड़ा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल फोन से लेकर दूसरे उपकरण बनाने वाली टेक कंपनी Apple ने अपनी क्रेडिट कार्ड की साझेदारी को खत्‍म करने का फैसला लिया  है. एप्‍पल क्रेडिट कार्ड एक तरह का वर्चुअल क्रेडिट कार्ड है. जिसे एप्‍पल ने गोल्‍डमैन सैक्‍स के साथ मिलकर 2019 में लॉन्‍च किया था. लेकिन अब कुछ कारणों के चलते एप्‍पल ने गोल्‍डमैन सैक्‍स के साथ अपनी साझेदारी को खत्‍म करने का फैसला लिया है. एप्‍पल ने इस बारे में गोल्‍डमैन को सूचित कर दिया है. 

क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एप्‍पल और गोल्‍डमैन के बीच 2019 में एक क्रेडिट कार्ड को लेकर साझेदारी हुई थी. इस साझेदारी के तहत जारी किए गए इस क्रेडिट कार्ड से एप्‍पल के प्रोडक्‍ट को (Buy Now Pay Later) की सुविधा पर लिया जा सकता था.  एप्‍पल क्रेडिट कार्ड के जरिए उपभोक्‍ता एप्‍पल फोन, एप्‍पल वॉच खरीद सकते हैं. इस कार्ड में न तो कोई नंबर है, न ही सीवीवी है और न ही एक्‍सपॉयरी दी हुई है. 

क्‍या है इस साझेदारी के टूटने की वजह? 
दरअसल मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि गोल्‍डमैन सैक्‍स को 3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. इसमें 1 बिलियन का नुकसान उसके अकेले एप्‍पल के कारण हुआ है. इस नुकसान के कारण गोल्‍डमैन सैक्‍स अब एप्‍पल कार्ड सहित दूसरे तरह के कर्ज से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है. हालांकि ये आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं है, लेकिन गोल्‍डमैन सैक्‍स एप्‍पल के साथ साझेदारी करके नाखुश है. इससे पहले इस साल की शुरुआत में गोल्‍डमैन सैक्‍स ने एप्‍पल के साथ मिलकर एक बचत खाते की शुरुआत की थी, जिसे लेकर ग्राहकों का जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला था. 

गोल्‍डमैन सैक्‍स ने ग्राहकों के लिए खर्च किया था ज्‍यादा 
गोल्‍डमैन सैक्‍स का कर्ज देने के मामले में प्रवेश बहुत ज्‍यादा फलदायी नहीं रहा है. गोल्‍डमैन सैक्‍स को इसके लिए 3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था. इसमें 1 बिलियन का नुकसान अकेले एप्‍पल कार्ड के कारण हुआ. सबसे बड़ी बात ये है कि गोल्‍डमैन सैक्‍स ने एप्‍पल कार्ड के उपयोगकर्ताओं के लिए 350 डॉलर की अधिक राशि खर्च की थी, जिससे 2022 में उसे 1.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ.  

 

ये भी पढ़ें : किस डील की बदौलत 3% उछले Zomato Ltd के Shares, क्या है पूरा मामला?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

29 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago