होम / बिजनेस / भारत को लेकर Apple के बड़े हैं प्लान, सीईओ ने खुद बताया क्या करने वाली है कंपनी
भारत को लेकर Apple के बड़े हैं प्लान, सीईओ ने खुद बताया क्या करने वाली है कंपनी
एप्पल के CEO Tim Cook ने कहा कि विपरीत हालातों के बावजूद एप्पल ने इंडिया में अच्छा परफॉर्म किया है और उन्हें इंडियन मार्किट से बहुत उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
ग्लोबल मैक्रो-इकॉनोमिक से जन्मे विपरीत हालातों के बावजूद एप्पल भारत में लगातार छलांग लगा रही है. कंपनी के दिसंबर क्वार्टर में जारी किये रिजल्ट्स के बाद इन्वेस्टर्स से हुई अपनी बातचीत में CEO टीम Cook ने कहा – हमने एक क्वार्टर में रेवेन्यु इकठ्ठा करने का रिकॉर्ड बनाया है और साल दर साल डबल डिजिट में रेवेन्यु कमाया है. इंडिया में बिजनेस को देखते हुए कहा जा सकता है कि विपरीत हालातों के बावजूद हमने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है.
क्या है ग्रोथ की वजह?
Cook ने कहा कि इंडिया एप्पल के लिए एक बहुत ही एक्साइटिंग मार्किट है और साथ ही यहां प्रमुख रूप से ध्यान देने की जरूरत है. इंडिया में एप्पल के भविष्य को लेकर टिम ने कहा – 2020 में हमने वहाँ ऑनलाइन स्टोर खरीदा था और हम यहाँ जल्द ही एप्पल रिटेल को भी लेकर आयेंगे. इंडिया में हम फाइनेंसिंग ऑप्शंस, ट्रेड-इन्स को उपलब्ध कराने के साथ प्रोडक्ट्स को ज्यादा अफोर्डेबल बना रहे हैं, ताकि लोगों को खरीदने के ज्यादा ऑप्शंस दिए जा सकें. एप्पल के CFO Luca Maestri ने कहा डबल डिजिट ग्रोथ की वजह ब्राजील, इंडिया, मैक्सिको, इंडोनेशिया, थाईलैंड और वियतनाम जैसी उभरती हुई मार्केट्स में सभी मेजर प्रोडक्ट केटेगरीज और जियोग्राफिक सेगमेंट में हो रही बढ़त है.
इंडियन मार्किट से हैं बहुत उम्मीदें
कोविड के बाद इंडिया में उपलब्ध मौकों पर Tim ने कहा – हमने इंडिया में कोविड के दौरान काफी ठीक परफॉर्म किया और मुझे अब कोविड के बाद इंडिया से बहुत सी उम्मीदें हैं. इसीलिए हम एप्पल रिटेल, ऑनलाइन स्टोर लाकर वहाँ इन्वेस्ट कर रहे हैं. हम इंडियन मार्केट में बहुत ज्यादा एनर्जी लगा रहे हैं, क्योंकि मुझे इंडिया से बहुत उम्मीदें हैं.
काउंटर-पॉइंट रिसर्च में डिवाइस और इकोसिस्टम के रिसर्च डायरेक्टर, तरुण पाठक ने कहा कि इंडिया में एप्पल पिछले चार सालों से डबल डिजिट में ग्रो कर रहा है और हमें लगता है कि ये डबल डिजिट ग्रोथ आने वाले सालों में भी जारी रहेगी, क्योंकि अब ज्यादा से ज्यादा मिड-टियर कस्टमर्स प्रीमियम सेगमेंट में अपग्रेड कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bank Of Baroda Q3: 19 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ खत्म किया वित्त वर्ष 2023 का तीसरा क्वार्टर
टैग्स