✕

होम / बिजनेस / Trump का एक और बड़ा ऐलान, चीन पर लगाया 104% टैरिफ, वैश्विक आर्थिक संकट की आहट

Trump का एक और बड़ा ऐलान, चीन पर लगाया 104% टैरिफ, वैश्विक आर्थिक संकट की आहट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित सामानों पर 104% टैरिफ लगाकर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. यह कदम चीन के 34% जवाबी टैरिफ के बाद आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के ठीक बाद, व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान कर दिया है. यह टैरिफ 9 अप्रैल से प्रभावी होगा और इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक जंग की एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी 

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि अगर चीन ने अमेरिका पर लगाए गए 34% टैरिफ को वापस नहीं लिया तो अमेरिका भी उस पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा. इसके बाद व्हाइट हाउस ने अपनी धमकी को वास्तविकता में बदलते हुए 104% आयात शुल्क लागू करने की घोषणा की है. यह निर्णय 9 अप्रैल से लागू होगा और इसे अमेरिका द्वारा चीन के खिलाफ उठाया गया एक सख्त कदम माना जा रहा है.

चीन ने किया झुकने से इनकार

चीन ने ट्रंप की चेतावनी का जवाब देते हुए कहा था कि हम अमेरिका के दबाव में किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे. चीन ने कहा था कि हम ट्रेड वॉर का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन ने सोमवार को अमेरिका पर टैरिफ के जरिए आर्थिक प्रभुत्व का आरोप लगाया था. अब अमेरिका द्वारा चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा से दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है.

चीन ने लगाया 34% का जवाबी टैरिफ

ट्रंप ने दो अप्रैल को चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद अमेरिका में चीनी के सभी आयातों पर टैरिफ दर 54 फीसदी हो गई थी. अब 50 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के बाद चीन पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ 104 प्रतिशत हो गया है. शुक्रवार को चीन ने भी सभी अमेरिकी आयातों पर 34 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था. इतना ही नहीं चीन ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर नियंत्रण और कुछ खास अमेरिकी कंपनियों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का भी ऐलान किया था. अमेरिकी टैरिफ की ये नई दरें 9 अप्रैल से लागू हो जाएंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

12 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

15 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

16 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

15 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.