होम / बिजनेस / पीएम-सेतु के तहत कानपुर में भारत–फ्रांस राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र की घोषणा

पीएम-सेतु के तहत कानपुर में भारत–फ्रांस राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र की घोषणा

₹60,000 करोड़ के कुल बजट के साथ पीएम-सेतु योजना का उद्देश्य देशभर के 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उन्नत बनाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-सेतु (Pradhan Mantri Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs) योजना के तहत कानपुर स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI) में एयरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए भारत–फ्रांस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCoE) की स्थापना की घोषणा की. यह केंद्र फ्रांस गणराज्य की सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा.

यह घोषणा प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान की, जब उन्होंने भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष और संबंधित सहयोग पहलों का उद्घाटन किया.

एयरोनॉटिक्स और रक्षा कौशल पर विशेष फोकस

प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र एयरोनॉटिक्स, मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO), एयरपोर्ट संचालन, रक्षा विनिर्माण और संबद्ध क्षेत्रों में उन्नत कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा. इसे एक विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जो भारत की विमानन कौशल क्षमता को सशक्त करेगा और तेजी से बढ़ते एयरोस्पेस एवं रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देगा.

भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम-सेतु योजना भारत के आईटीआई तंत्र के भविष्य को नया आकार दे रही है.

उन्होंने कहा, “कानपुर में स्थापित होने वाला राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र न केवल वैश्विक स्तर के विमानन पेशेवरों की नई श्रृंखला तैयार करेगा, बल्कि उभरती और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में फ्रांस के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को भी और गहरा करेगा. यह पहल कौशल को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने, युवाओं की गतिशीलता बढ़ाने और एयरोनॉटिक्स, रक्षा व उन्नत विनिर्माण में उभरते अवसरों के लिए तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

आशय पत्र का आदान-प्रदान

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार और फ्रांस गणराज्य की सरकार के बीच इस केंद्र की स्थापना के लिए एक आशय पत्र (Letter of Intent) का आदान-प्रदान किया गया है. यह पहल भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी तथा वर्ष 2025 में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) पर आधारित है.

प्रस्तावित सहयोग के तहत संयुक्त रूप से पाठ्यक्रम निर्माण, प्रशिक्षकों के लिए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम, नियमित संयुक्त समीक्षा, विनिमय कार्यक्रम, भाषा प्रशिक्षण और संरचित गतिशीलता मार्ग विकसित किए जाएंगे. साथ ही एयरोनॉटिक्स, अंतरिक्ष और संबद्ध क्षेत्रों में भी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा.

पीएम-सेतु. 60,000 करोड़ रुपये का व्यापक निवेश

₹60,000 करोड़ के कुल बजट के साथ पीएम-सेतु योजना का उद्देश्य देशभर के 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को उन्नत बनाना है. इसके तहत बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण, उद्योग की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रमों का संरेखण और रोजगारपरक परिणामों को मजबूत किया जाएगा.

कानपुर के एयरोनॉटिक्स केंद्र के अलावा, लुधियाना, हैदराबाद, चेन्नई और भुवनेश्वर में भी विभिन्न क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमताओं के अनुरूप उन्नत विनिर्माण, उभरती प्रौद्योगिकी और उच्च-विकास सेवा क्षेत्रों पर केंद्रित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है.

विकसित भारत 2047 की दिशा में बड़ा कदम

भारत–फ्रांस राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना भारत की कौशल विकास संरचना को मजबूत करने, वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. यह पहल उच्च गुणवत्ता, उद्योग-संलग्न व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी.
 


टैग्स India–France
सम्बंधित खबरें

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

12 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

13 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

14 hours ago

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

14 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 day ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

7 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

7 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

13 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

10 hours ago