✕

होम / बिजनेस / बिकने वाली है अनिल अंबानी की दिग्गज कंपनी, NCLT ने दिया आदेश, जानिए कौन है खरीदार?

बिकने वाली है अनिल अंबानी की दिग्गज कंपनी, NCLT ने दिया आदेश, जानिए कौन है खरीदार?

रिलायंस कैपिटल आखिरकार बिक ही गई, हिंदूजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड इस कंपनी को 98.6 अरब रुपये में खरीदने के करीब है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Rcap) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने कर्ज में डूबी आरकैप का स्वामित्व इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को ट्रांसफर करने से जुड़े प्रक्रियात्मक मुद्दे पूरा करने के लिए सभी पक्षों को अतिरिक्त आठ दिन का समय दिया. एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने मामले की सुनवाई की.

क्या है पूरी जानकारी?

इस दौरान कर्ज समाधान योजना लागू करने की दिशा में प्रगति पर ऋणदाताओं की समिति (COC), प्रशासक और IIHL ने संयुक्त रूप से अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. NCLT ने सभी पक्षों को 20 मार्च तक कार्यान्वयन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी. मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च, 2025 को होगी. इस समय समाधान योजना में स्वीकृत राशि में से शेष 4,500 करोड़ रुपये के लेनदेन के अंतिम चरण के लिए प्रक्रियागत दस्तावेजों को पेश करने की प्रक्रिया चल रही है. हिंदुजा समूह की कंपनी IIHL इस अधिग्रहण के साथ अपने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहती है.

IIHL करेगा टेकओवर

IIHL ने अप्रैल, 2023 में दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (IBC) की कर्ज समाधान प्रक्रिया के तहत 9,650 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ रिलायंस कैपिटल के लिए बोली जीती थी. इस साल की शुरुआत में IIHL ने अधिग्रहण के लिए भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण और संबंधित शेयर बाजारों से सभी आवश्यक नियामकीय अनुमोदन प्राप्त किए. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह से जुड़ी कंपनी रिलायंस कैपिटल को संचालन में गड़बड़ियों और भुगतान चूक के कारण नवंबर, 2021 से रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक के अधीन रखा गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

14 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

16 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

16 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

13 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

9 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

10 hours ago