✕

होम / बिजनेस / अनिल अंबानी के अच्छे दिनों की शुरुआत, विदेश में साइन की यह बड़ी डील 

अनिल अंबानी के अच्छे दिनों की शुरुआत, विदेश में साइन की यह बड़ी डील 

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी मुश्किल समय को पीछे छोड़ते नज़र आ रहे हैं. अब उन्होंने पड़ोसी मुल्क भूटान में एक डील साइन की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अंबानी (Anil Ambani) के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई नज़र आती है. बाजार में उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है और विदेश में भी उन्होंने एक बड़ी डील  साइन की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने भूटान में 1,270 मेगावाट की सौर और पनबिजली परियोजनाएं स्थापित करने का ऐलान किया है.  

क्या है इसका उद्देश्य?
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने बताया कि भूटान सरकार की वाणिज्यिक और निवेश शाखा ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (DHI) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी समझौता किया गया है.  इसका उद्देश्य भूटान के रिन्‍यूएबल और ग्रीन एनर्जी सेक्‍टर में निवेश को बढ़ावा देना है. इस साझेदारी के तहत हरित ऊर्जा उत्पादन, सौर एवं पनबिजली पर फोकस के साथ अभिनव हरित प्रौद्योगिकियों की खोज की जाएगी.

नई कंपनी भी बनाई
पड़ोसी देश भूटान के नवीकरणीय एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए अनिल अंबानी के रिलायंस समूह ने एक नई कंपनी ‘रिलायंस एंटरप्राइजेज’ भी बनाई है.  यह कंपनी अगले 2 सालों में  भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में दो चरणों में 500 मेगावाट का सौर संयंत्र स्थापित करेगी. जानकारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत रिलायंस और ड्रक होल्डिंग संयुक्त रूप से 770 मेगावाट की चम्खरचू-1 पनबिजली परियोजना का विकास करेंगी.  

यहां से भी मिली राहत
इससे पहले अनिल अंबानी को कलकत्ता हाई कोर्ट से भी राहत मिली थी. अदालत ने हाल ही में दामोदर घाटी निगम (DVC) के साथ 780 करोड़ रुपए के मध्यस्थता विवाद में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के पक्ष में फैसला सुनाया है. दरअसल, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को 2008 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 3,750 करोड़ की लागत से 1200 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने का ठेका मिला था. विवाद और अन्य कारणों से परियोजना में देरी हुई, नतीजतन डीवीसी ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर से हर्जाना मांगा. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने इसे चुनौती दी थी, जिसका फेसला उसके हक में आया है. अदालत से मिली राहत के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago