होम / बिजनेस / जिस सवाल पर घिरे महाराष्ट्र के CM, उसका जवाब वेदांता के चेयरमैन ने दिया  

जिस सवाल पर घिरे महाराष्ट्र के CM, उसका जवाब वेदांता के चेयरमैन ने दिया  

पहले ऐसी खबरें थीं कि वेदांता और फॉक्सकॉन का सेमीकंडक्टर प्लांट महाराष्ट्र में लगेगा, लेकिन बाजी गुजरात मार गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वेदांता (Vedanta) और फॉक्सकॉन (Foxconn) के गुजरात में लगने वाले सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल पूछ रहा है कि आखिर ये कैसे संभव हो गया. यदि महाराष्ट्र में प्लांट लगता, तो राज्य को न केवल आर्थिक फायदा होता बल्कि स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलता. बता दें कि वेदांता और फॉक्सकॉन 1.54 लाख करोड़ रुपए का निवेश करके ये प्लांट लगाएंगी. इसे सेमीकंडक्टर के मामले में भारत के आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.   

विपक्ष पूछ रहा सवाल
पहले ऐसी खबरें थीं कि वेदांता और फॉक्सकॉन का यह प्लांट महाराष्ट्र में लगेगा, लेकिन बाजी गुजरात मार गया. विपक्ष इसे बड़े अवसर का हाथ से जाना बताते हुए शिंदे सरकार को घेर रहा है. उससे सवाल पूछ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया? अब इस सवाल का जवाब खुद वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिया है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के बजाए गुजरात को क्यों चुना गया.

सलाह के आधार पर फैसला
अनिल अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो साल के दौरान हम कई राज्यों की सरकारों और केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे थे. हमें सभी सरकारों से शानदार सपोर्ट भी मिला. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की गईं. महाराष्ट्र की तरफ से अच्छा ऑफर भी मिला, लेकिन पेशेवर और स्वतंत्र सलाह के आधार पर हमने गुजरात को चुना.

इन राज्यों को किया था शॉर्टलिस्ट 
अग्रवाल ने कहा कि प्लांट के लिए स्थान का चयन एक वैज्ञानिक और वित्तीय प्रक्रिया है, जिसमें कई साल लग जाते हैं. हमारी कंपनी ने इस बारे में 2 साल पहले काम शुरू कर दिया था. हमारे एक्सपर्ट की एक टीम ने गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे कुछ राज्यों को शॉर्टलिस्ट किया था. जिसमें से हमें गुजरात ज्यादा अनुकूल लगा. वेदांता चेयरमैन ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र ने प्रतिस्पर्धी पेशकश देकर अन्य राज्यों को पीछे छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पेशेवर और स्वतंत्र सलाह के आधार पर हमने गुजरात को चुना.

महाराष्ट्र का भी रखेंगे ख्याल
उन्होंने आगे कहा, 'जब हम जुलाई में महाराष्ट्र सरकार से मिले, तो उन्होंने प्रतिस्पर्धी ऑफर देकर अन्य राज्यों को पीछे छोड़ने की कोशिश की. हालांकि हमें तो किसी एक ही जगह से शुरूआती करनी थी, इसलिए हमने पेशेवर और स्वतंत्र परामर्श के आधार पर गुजरात को चुना. महाराष्ट्र के विषय में उन्होंने कहा कि हम एक अखिल भारतीय इकोसिस्टम तैयार करेंगे और हम महाराष्ट्र में भी निवेश करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. आने वाले समय में हमारे गुजरात के ज्वाइंट वेंचर के इंटीग्रेशन के लिए महाराष्ट्र अहम रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago