होम / बिजनेस / दूध के दाम में फिर हुआ इजाफा, 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने दाम

दूध के दाम में फिर हुआ इजाफा, 1 लीटर के लिए चुकाने होंगे इतने दाम

अमूल के 1 लीटर के दामों में जहां 3 रुपये तक का इजाफा हुआ है, वहीं आधे लीटर में 1 रुपये का इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में महंगाई के आंकड़ों में भले ही कमी हो रही हो लेकिन दूध के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध के दामों में इजाफा कर दिया है. अमूल गोल्ड के दामों में ₹3 तक का इजाफा हुआ है. इससे पहले देखा जाता था कि दूध के दामों में 2 रुपये तक का इजाफा होता था. लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि दूध कंपनियां एक बार में तीन रुपये तक का इजाफा कर दें.

कितना हुआ है इजाफा 

अमूल कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले 1 लीटर अमूल गोल्ड ₹63 का मिला करता था. अब उसके लिए आपको ₹66 चुकाने पड़ेंगे.  लेकिन कंपनी ने अमूल गोल्‍ड के आधे लीटर के दामों में सिर्फ 1 रुपये का ही इजाफा किया है. इसी तरह से अगर आप अमूल कंपनी का भैंस का दूध खरीदते हैं तो उसके दामों में 2 रुपये तक का इजाफा किया गया है. पहले ये दूध 33 रुपये का मिला करता था जबकि अब इसके लिए आपको 35 रुपये तक चुकाने होंगें. इसी तरह गाय के दूध के दामों में भी कंपनी ने इजाफा कर दिया है.इसका आधा लीटर पहले 27 रुपये का मिला करता था जबकि अब इसके लिए आपको 28 रुपये  चुकाने होंगे. वहीं गाय के एक लीटर के दामों में 3 रुपये का इजाफा किया गया है.

पहले ये दूध 53 रुपये का मिला करता था लेकिन अब आपको इसके लिए 56 रुपये तक चुकाने होंगें. इसी तरह अमूल ताजा के आधे लीटर का दाम पहले 26 रुपये था लेकिन अब उसके लिए आपको 27 रुपये चुकाने होंगे. वहीं इसी के 1 लीटर के दाम पहले 51 रुपये थे जिसके लिए आपको अब 54 रुपये चुकाने होंगे.अमूल स्लिम के आधे किलो के दाम पहले 23 रुपये थे जबकि अब आपको इसके लिए 24 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह इसके एक लीटर में भी 3 रुपये का इजाफा कर दिया गया है. इससे पहले मदर डेयरी के दामों में भी हो चुका है इजाफा अमूल से पहले मदर डेयरी भी दूध के दामों में इजाफा कर चुका है. मदर डेयरी इससे पहले 1 किलो तक के दामों में 2 रुपये तक का इजाफा कर चुका है.

इससे पहले अक्‍टूबर में कीमतें बढ़ा चुका है अमूल 

अमूल के दूध में इन दामों के इजाफे से पहले कंपनी अक्‍टूबर में भी दूध के दामों में इजाफा कर चुकी है. कंपनीे ने उस वक्‍त दूध के दामों में 2 रुपये तक का इजाफा किया था. कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे दूध के उत्‍पादन और वितरण में हुई बढ़ोतरी को कीमतों में इजाफे की वजह बताया था. कंपनी ने ये भी कहा था कि उसने किसानों के दामों में भी 8-9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.