होम / बिजनेस / Amitabh Kant ने अपनी किताब में दिया भारत को 10 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने का मंत्र

Amitabh Kant ने अपनी किताब में दिया भारत को 10 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने का मंत्र

अमिताभ कांत का मानना है कि 2014 से पहले तक कई ऐसे कानून थे, जो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की राह में बाधा थे. PM मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत (Amitabh Kant) की किताब 'मेड इन इंडिया' इन दिनों काफी चर्चा में है. कांत ने देश के आर्थिक विकास, आर्थिक नीतियों, उनकी सफलता और विफलता को अपने नजरिये किताब में अंकित किया है. रूपा प्रकाशन इंडिया द्वारा प्रकाशित 'मेड इन इंडिया: 75 ईयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज' नामक इस किताब में भारत के विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरने तक के सफर का उल्लेख है. 

2014 के बाद के बदलावों का जिक्र
अमिताभ कांत की किताब में विस्तार से बताया गया कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद आर्थिक सुधारों को लेकर क्या कदम उठाए गए, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिली. साथ ही इस किताब में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया है. कांत इससे पहले 'ब्रांडिंग इंडिया- एन इनक्रेडिबल स्टोरी', 'इनक्रेडिबल इंडिया 2.0', 'एडिटर ऑफ– द पाथ अहेड- ट्रांसफॉर्मेटिव आइडियाज फॉर इंडिया' नामक किताबें भी लिख चुके हैं.

प्राइवेट सेक्टर की भूमिका
नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने अपनी किताब में बताया है कि आजादी से पहले दुनिया की GDP में हमारा 24% शेयर था, जो आजादी के बाद घटकर 5% पर आ गया और इसके बाद किस तरह से आर्थिक बदलाव होते चले गए. अमिताभ कांत की ये किताब दरअसल, देश के आर्थिक विकास में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका को रेखांकित करती है. इसमें बताया गया है कि हमारी आजादी के 75 सालों में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका क्या रही है और भविष्य में ये किस तरह की भूमिका निभाएगा.

काम की आजादी देनी होगी
अमिताभ कांत का मानना है कि 2014 से पहले तक कई ऐसे कानून थे, जो ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की राह में बाधा थे. PM मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया. 2014 के बाद कई रिफॉर्म हुए, स्टार्टअप मूवमेंट को लाया गया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन हुए. 'ब्रांडिंग इंडिया- एन इनक्रेडिबल स्टोरी', 'इनक्रेडिबल इंडिया 2.0' में बताया गया है कि यदि भारत को 2047 तक 5 या 10 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाना है, तो प्राइवेट सेक्टर को काम की आजादी देनी होगी.  

इन 4 सेक्टर्स पर फोकस जरूरी
कांत की किताब बताती है कि केंद्र और राज्य सरकारों को नीतियां बनाने और दूसरे कामों तक ही सीमित रहना चाहिए, उन्हें बिजनेस से खुद को पूरी तरह अलग कर लेना चाहिए. सरकारों को बिजनेस का एरिया प्राइवेट सेक्टर के लिए छोड़ देना चाहिए. क्योंकि प्राइवेट सेक्टर की देश के विकास में अहम भूमिका है और वो तेजी से आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है. अमिताभ कांत ने अपनी किताब में कहा है कि यदि भारत को लगातार ग्रोथ चाहिए, तो उसे मुख्यतौर पर चार सेक्टर्स - Manufacturing, Service, Agriculture, Urbanization पर ज्यादा ध्यान देना होगा. कांत का यह भी मानना है कि ग्लोबल वैल्यू चेन में शामिल होने के लिए भारत को बिजनेस करना लगातार आसान बनाना होगा. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago