होम / बिजनेस / IndusInd बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच MF ने उठाया बड़ा कदम, खरीदे 15.92 लाख शेयर

IndusInd बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच MF ने उठाया बड़ा कदम, खरीदे 15.92 लाख शेयर

HDFC म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी अब 5.03 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 4.82 प्रतिशत थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों की स्थिति हाल के दिनों में बेहद खराब हो गई है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में इस बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में इंडसइंड बैंक के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे बैंक के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. इस गिरावट के कारण, बैंक के शेयरों ने पिछले 10 सालों में जितनी बढ़त हासिल की थी, वह सभी अब मिट गई है.

HDFC म्यूचुअल फंड ने उठाया बड़ा कदम

इसी दौरान, HDFC म्यूचुअल फंड ने इस गिरावट को एक मौके के रूप में देखा और बैंक के शेयरों में बड़ी खरीदारी की. बैंक ने हाल ही में यह जानकारी दी कि HDFC म्यूचुअल फंड की कुल होल्डिंग अब 5 प्रतिशत को पार कर गई है. इस म्यूचुअल फंड हाउस ने 15.92 लाख नए शेयर खरीदे हैं, जिससे उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 5.03 प्रतिशत हो गई है.

होल्डिंग में 0.20 प्रतिशत का इजाफा

इंडसइंड बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, HDFC म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी में 0.20 प्रतिशत का इजाफा किया है. इससे पहले, HDFC म्यूचुअल फंड की होल्डिंग 4.82 प्रतिशत थी। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि HDFC म्यूचुअल फंड ने यह शेयर कितने रुपये के दाम पर खरीदे हैं. 

6 महीने में 54 प्रतिशत लुढ़का शेयर

बीते कुछ महीनों में इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट आई है. पिछले 6 महीनों के दौरान, बैंक के शेयरों की कीमतों में 54 प्रतिशत की गिरावट आई है. गुरुवार को एनएसई पर इस बैंक के शेयर 672.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे, जबकि इससे पहले बैंक का मार्केट कैप घटकर 52,360.25 करोड़ रुपये रह गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

8 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

8 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.