✕

होम / बिजनेस / PM मोदी के दौरे के बीच सिंगापुर से भारत के लिए आई ये बड़ी खबर

PM मोदी के दौरे के बीच सिंगापुर से भारत के लिए आई ये बड़ी खबर

प्रधानमंत्री आज से दो दिनों की सिंगापुर यात्रा पर हैं. सिंगापुर में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने PM का भव्य स्वागत किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सिंगापुर के दौरे पर हैं. PM की यह दो दिवसीय यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब सिंगापुर में सत्ता परिवर्तन हुआ है. बतौर प्रधानमंत्री लॉरेन्स वॉन्ग सिंगापुर की कमान संभाल रहे हैं. PM मोदी का सिंगापुर में भव्य स्वागत हुआ है.  मोदी जैसे ही सिंगापुर के अपने होटल पहुंचे, वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान, महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भी बांधी.  

4 सालों में बढ़ेगा निवेश
PM मोदी के इस दौरे के बीच सिंगापुर से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार कैपिटालैंड (CapitaLand) ने अगले 4 सालों में भारत में अपने निवेश को दोगुना करने का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि वो 2028 तक भारत में 11.32 बिलियन डॉलर (करीब 90 हजार करोड़ रुपए) का निवेश करेगी.  

इन सेक्टर्स पर फोकस
कैपिटालैंड ने बताया कि भारत में यह निवेश रिन्यूएबल एनर्जी और रियल एस्टेट सेक्टर में किया जाएगा. गौरतलब है कि सिंगापुर की इस कंपनी ने हाल ही में भारत में बिजनेस पार्क की स्थापना के लिए एक फंड लॉन्च किया है. कैपिटालैंड के सीईओ ली ची कूं का कहना है कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है. भारत में निवेश के बेहतर अवसर हैं, इस वजह से यहां निवेश की रकम को अगले चार साल में दोगुना करने का फैसला लिया गया है.

40 से ज्यादा देशों में निवेश
कैपिटालैंड एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार है. सिंगापुर हेडक्वार्टर वाली कंपनी रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट में निवेश करती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी ने दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में निवेश किया हुआ है. बता दें कि भारत और सिंगापुर के बीच अच्छे व्यापारिक रिश्ते रहे हैं. वित्त वर्ष 2024 में सिंगापुर से हमारा आयात 21.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया था. जबकि निर्यात कुल 14.4 अरब डॉलर रहा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

53 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

53 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।