होम / बिजनेस / अडानी का नाम ही काफी है, मर्जर की खबर मात्र से ही रॉकेट बन गए इस कंपनी के शेयर

अडानी का नाम ही काफी है, मर्जर की खबर मात्र से ही रॉकेट बन गए इस कंपनी के शेयर

हाल ही में अडानी समूह ने मीडिया सेक्टर में उतरते हुए NDTV में हिस्सेदारी खरीदी है. गौतम अडानी तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कारोबारी दुनिया में गौतम अडानी की तूती बोलती है. बीते कुछ सालों में उनकी दौलत जिस रफ़्तार से बढ़ी है, उससे हर कोई हैरान हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इस मामले में उनसे काफी पीछे पहुंच गए हैं. अडानी का जलवा ऐसा है कि उनका नाम जुड़ते ही किसी भी कंपनी में जान आ जाती है. ऐसा ही आजकल DB Realty के शेयरों के साथ हो रहा है. दरअसल, अडानी ग्रुप की रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी में DB Realty के मर्जर की खबरें चल रही हैं. सोमवार को इस वजह से DB Realty के शेयर इतने चढ़े कि अपर सर्किट लगाना पड़ा.

लिस्टिंग में होगी आसानी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गौतम अडानी की लग्जरी प्रोपर्टी से जुड़ी कंपनी अडानी रियल्टी और मुंबई बेस्ड DB रियल्टी के विलय को लेकर बातचीत चल रही है. अगर ये खबर सही साबित होती है, तो DB Realty अडानी रियलिटी बन जाएगी और इससे अडानी ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी की एक्सचेंज में लिस्टिंग का मार्ग भी प्रशस्त हो जाएगा.

इस तरह से चढ़ा शेयर
DB रियल्टी के शेयर मंगलवार यानी आज भी ग्रीन ज़ोन में ऊपर की तरफ बढ़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसमें 4.97% की तेजी दर्ज की जा चुकी है और ये 94 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. सोमवार को भी कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. DB Realty के शेयरों में पिछले तीन हफ्ते में 70 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें 218.27% तेजी आई है. हालांकि, पिछले छह महीने का रिकॉर्ड ज़रूर कमजोर है. इस दौरान इसमें 16.03% की कमी दर्ज की गई है. लेकिन अब अडानी समूह में मर्जर की खबरों के बाद से DB रियल्टी से शेयर ऊपर चढ़ रहे हैं.

कारोबार बढ़ा रहे अडानी
बताया जा रहा है कि इससे पहले, DB Realty की गोदरेज प्रोपर्टीज के साथ बातचीत कर रही थी. लेकिन, यह बातचीत सफल नहीं हुई. अब अडानी समूह में मर्जर की खबर है. हालांकि, अब तक दोनों ही कंपनियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. बता दें कि हाल ही में अडानी समूह ने मीडिया सेक्टर में उतरते हुए NDTV में हिस्सेदारी खरीदी है. गौतम अडानी तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago