✕

होम / बिजनेस / ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 5% तक चढ़े दाम

ईरान के इजरायल पर मिसाइल अटैक से कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 5% तक चढ़े दाम

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है. ईरान के इजरायल पर मिसाइल दागने के बाद आने वाले दिनों में हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजरायल के रुख के मद्देनजर जो आशंका जताई जा रही थी वो सही साबित हुई है. ईरान भी इजरायल-हिजबुल्ला की लड़ाई में कूद गया है. इस मुस्लिम देश ने इजरायल पर लगभग 180 मिसाइलें दागी हैं. ईरान के इस कदम से मिडिल ईस्ट में तनाव (Middle East Conflict) काफी बढ़ गया है. इजरायल ने भी जवाबी हमले का ऐलान किया है. इन सबके बीच तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में उछाल देखने को मिला है. उसके दाम एक ही झटके में 5 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. 

पहले आई थी नरमी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इजरायल पर 180 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. ये मिसाइल अटैक कल रात किया गया है. इसके अलावा इजरायल की राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) के पास जाफा में भी गोलीबारी की खबर है, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की जानकारी है. मिडिल ईस्ट में बढ़त इस तनाव का असर कच्चे तेल पर देखने को मिला है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) की कीमतें अचानक 5 प्रतिशत तक का उछल गई हैं. बीते दिनों में इसमें करीब 2.7 फीसदी की नरमी आई थी, लेकिन अब उछाल के साथ इसका भाव 71 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है. इसी तरह, ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड भी लगभग 5% की उछाल के साथ 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है. 

दुनियाभर में दिखा असर
इस तनाव का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला है. भारत, अमेरिका, जापान सहित तमाम देशों के बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. तेल के दामों में आग से यह लाली और गहरी होने की आशंका भी बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि हालात जल्द सामान्य नहीं होते, तो दुनियाभर मन आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का खतरा बना रहेगा. इसके साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में भी लगातार उछाल जारी रह सकता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

3 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

5 minutes ago