✕

होम / बिजनेस / भारत-पाक तनाव के बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस को झटका, 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान

भारत-पाक तनाव के बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस को झटका, 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान

भारत-पाक तनाव और पहलगाम हमले के बाद IndiGo की पेरेंट कंपनी को शेयर बाजार में भारी नुकसान हुआ है. उड़ानों पर रोक और अस्थिरता के चलते कंपनी का मार्केट कैप गिर गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर अब देश की अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट सेक्टर पर भी दिखने लगा है. इसमें एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है. दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड को शेयर बाजार में तगड़ा झटका लगा है. हमले के दिन कंपनी के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, लेकिन इसके बाद से अब तक लगभग 9% की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी है.

एयरस्पेस प्रतिबंध से बिगड़ा एविएशन कारोबार
हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के चलते एयरस्पेस पर भी असर पड़ा है. भारत सरकार ने उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट्स पर 10 मई सुबह 5:29 बजे तक उड़ानों पर रोक लगा दी है. इससे देश की एविएशन इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को भारतीय एयरलाइनों ने 430 उड़ानें रद्द कीं, जबकि पाकिस्तान में 147 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं.

फ्लाइट रूट्स से दूर हुए संवेदनशील क्षेत्र
ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के मुताबिक, कश्मीर से लेकर गुजरात तक का एयरस्पेस गुरुवार को लगभग पूरी तरह से खाली रहा. एयरलाइनों ने इस संवेदनशील क्षेत्र से अपने विमानों को हटा लिया, जिससे नागरिक हवाई यातायात प्रभावित हुआ.

इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट के शेयर गिरे
सरकार के फैसले का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा. इंटरग्लोब एविएशन के शेयर गुरुवार को 2.76% यानी 146.05 रुपये की गिरावट के साथ 5,145.10 रुपये पर बंद हुए. दिन के दौरान यह शेयर 5,080.50 रुपये तक गिर गया. दूसरी ओर, स्पाइसजेट के शेयरों में भी 3.73% की गिरावट देखी गई और यह 42.79 रुपये पर बंद हुआ.

इंडिगो को सबसे ज्यादा नुकसान क्यों?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत की घरेलू विमान सेवाओं में इंडिगो की हिस्सेदारी 50% से भी ज्यादा है. ऐसे में जब उड़ानों पर प्रतिबंध लगता है, तो सबसे बड़ा असर इसी कंपनी पर पड़ता है. 22 अप्रैल को इंडिगो का शेयर 5,646.90 रुपये के साथ 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर था. अब तक इसमें 501.80 रुपये की गिरावट आ चुकी है, और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत-पाक तनाव यूं ही बना रहा तो गिरावट और बढ़ सकती है.

19,000 करोड़ रुपये का मार्केट कैप नुकसान
22 अप्रैल को इंटरग्लोब एविएशन का मार्केट कैप 2,18,218.44 करोड़ रुपये था, जो 17 दिन बाद घटकर 1,98,826.92 करोड़ रुपये रह गया. यानी कंपनी को 19,391.52 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ है. यह नुकसान न सिर्फ निवेशकों बल्कि कंपनी के भविष्य के प्लान्स पर भी असर डाल सकता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

11 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago