✕

होम / बिजनेस / भारत-पाक तनाव के बीच वित्तमंत्री ने की बड़ी बैठक, बैंकों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

भारत-पाक तनाव के बीच वित्तमंत्री ने की बड़ी बैठक, बैंकों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

पाकिस्तान के साथ संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच बैंकों की साइबर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को एक बैठक की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने को कहा है. साइबर सुरक्षा तैयारियों पर बैंकों और बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में शुक्रवार को वित्त मंत्री ने चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.

इमरजेंसी प्रोटोकॉल को अपग्रेड और टेस्टिंग के निर्देश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट और गड़बड़ियों के काम करनी चाहिए. इसमें बैंकों की शाखाएं और डिजिटल बैंक दोनों शामिल हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए बैंकों को इमरजेंसी प्रोटोकॉल को अपग्रेड करने के साथ उसकी टेस्टिंग करनी चाहिए. वित्त मंत्री ने बैंकों को बॉर्डर वाले इलाकों में मौजूद शाखाओं में काम करने वाले सभी बैंक कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है.

सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय करने के निर्देश

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों को सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय करके उनकी पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया. बैठक में बैंकों और बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), आरबीआई, आईआरडीएआई और एनपीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत की. 

सभी एटीएम एक्टिव और पर्याप्त कैश से भरपूर

इससे पहले, शुक्रवार की शाम को भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई अन्य बैंकों ने कहा कि उनके एटीएम पूरी तरह से चालू हैं और उनमें पर्याप्त नकदी है. बैंकों ने कहा कि उनकी डिजिटल सर्विस भी सुचारू रूप से चल रही हैं. बताते चलें कि बैंकों ने सोशल मीडिया पर उड़ रही उन अफवाहों के बाद ये बयान जारी किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आने वाले दिन में एटीएम बंद हो सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago