✕

होम / बिजनेस / अमेरिका ने चीन पर फिर किया अटैक, ड्रैगन के 125% के जवाब में ट्रम्प ने लगाया 245% टैरिफ

अमेरिका ने चीन पर फिर किया अटैक, ड्रैगन के 125% के जवाब में ट्रम्प ने लगाया 245% टैरिफ

अमेरिका ने 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत और फिर 125 प्रतिशत टैरिफ कर दिया था. फिर जब इस टैरिफ का जवाब चीन से मिला तो अमेरिका ने चीन पर अब 245% टैरिफ लगा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ-टैरिफ का खेल चल रहा है. एक देश के टैरिफ लगाने के बाद दूसरा देश टैरिफ लगा देता है. चीन के नए टैरिफ के बाद अब अमेरिका ने भी चीन पर नया टैक्स यानी टैरिफ लगा दिया है. अमेरिका ने चीन से आने वाले सामान पर 245% तक का नया टैक्स लगा दिया है. ये कदम चीन के बदले में की गई व्यापारिक कार्रवाई के जवाब में उठाया गया है. अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ खास चीजों के आयात की जांच कर रहा है

अमेरिका ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, 'चीन को अब अमेरिका में आयात पर 245% तक का टैक्स देना होगा, क्योंकि उसने जवाबी कार्रवाई की है.' उन्होंने ये भी कहा कि ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर सही है. बयान में चीन की ओर उठाए गए कदमों का जिक्र किया गया है. चीन ने गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और अन्य रणनीतिक सामग्रियों के निर्यात पर रोक लगा दी है. इनका इस्तेमाल सेना में भी हो सकता है. अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि इसी हफ्ते, चीन ने छह भारी दुर्लभ धातुओं के साथ-साथ दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों का निर्यात रोक दिया है ताकि आपूर्ति को रोका जा सके.

चीन बोला- अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर से नहीं डरते

अमेरिका की तरफ से नए टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने कहा कि हम अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर करने से नहीं डरते. चीन ने दोबारा कहा कि अमेरिका को बातचीत करनी चाहिए. इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि चीन को बातचीत की शुरुआत करनी होगी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि अगर अमेरिका सच में डायलॉग और समझौते के जरिए मुद्दे को सुलझाना चाहता है, तो उसे बेमतलब का दबाव बनाना, डराना और ब्लैकमेल करना बंद करना चाहिए और चीन के साथ बराबरी, सम्मान और आपसी हित के आधार पर बात करनी चाहिए.

दोनों देशों के बीच और बढ़ेगा तनाव

नए टैक्स से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकता है. पिछले शुक्रवार को चीन ने अमेरिकी सामान पर 125% टैक्स बढ़ा दिया था. ये कदम ट्रंप के उस ऐलान के जवाब में था, जिसमें उन्होंने चीनी सामान पर टैक्स बढ़ाकर 145% कर दिया था. ट्रंप ने दूसरे देशों से आने वाले सामान पर नए टैक्स को फिलहाल रोक दिया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

5 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

7 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

8 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

4 hours ago