होम / बिजनेस / Share Pledge की खबरों पर Adani Group ने दी सफाई, चढ़ गए इन कंपनियों के शेयर 

Share Pledge की खबरों पर Adani Group ने दी सफाई, चढ़ गए इन कंपनियों के शेयर 

अडानी समूह की सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयरों में आज तेजी दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से इनमें गिरावट का रुख था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल सितंबर में कुछ ऐसी खबरें सामने आई थीं, जिनमें अडानी ग्रुप (Adani Group) द्वारा अपनी सीमेंट कंपनियों - अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड के शेयर प्लेज रखे जाने का दावा किया गया था. अब अडानी समूह ने इस संबंध में एक बयान जारी कर शेयर प्लेजिंग के दावे को झूठा और भ्रामक करार दिया है. समूह का कहना है कि प्रमोटर्स के द्वारा अंबुजा सीमेंट या ACC के शेयर्स गिरवी नहीं रखे गए हैं. 

क्या होती है शेयर प्लेजिंग
आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लेते हैं कि शेयर प्लेजिंग आखिर क्या है? किसी भी कंपनी के लिए शेयर्स एक संपत्ति होते हैं और जब कंपनी अपने हिस्से के शेयर्स को कर्ज लेने या सिक्योरिटी के रूप में गिरवी रखती है, तो इसे शेयर प्लेजिंग कहा जाता है. कंपनी की बैलेंसशीट में शेयर प्लेज का होना अच्छा नहीं माना जाता. पिछले साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप ने अपनी दोनों सीमेंट कंपनियों के 10.36 खरब रुपए की कीमत वाले शेयर गिरवी रखे थे. 

बयान में कही ये बात
अपने बयान में अडानी ग्रुप ने कहा है- विभिन्न मार्केट सूत्रों से हमें ऐसी कई रिपोर्ट्स मिली हैं, जिनमें Ambuja और हमारी सब्सिडियरी ACC के बारे में दावा किया गया है कि प्रमोटर्स द्वारा इनके शेयर्स को प्लेज किया गया है. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि Ambuja या ACC का एक भी शेयर प्रमोटर्स के द्वारा प्लेज नहीं किया गया है. प्रमोटर्स ने केवल NDU (Non-Disposal Undertaking) को उपलब्ध करवाया है जिसका मतलब है कि पिछले साल जो एक्विजिशन फाइनेंसिंग इकठ्ठा हुई थी उसके लिए Ambuja या ACC के शेयर्स को किसी प्रकार के टॉप-अप या कैश टॉप-अप की जरूरत नहीं थी.

तेजी के साथ बंद हुए शेयर 
वहीं, शेयर मार्केट की बात करें तो Ambuja Cements Ltd के शेयरों में आज तेजी देखी गई. कंपनी के शेयर 5.81% की उछाल के साथ 353.50 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 दिनों में इसमें 21.64% की गिरावट आई थी. इसी तरह ACC के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए. ट्रेडिंग सेशन की समाप्ति पर ACC के शेयर 0.44% की बढ़त के साथ 1,854.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले पांच दिनों में इनमें 11.15% गिरावट दर्ज की गई है.    

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.