✕

होम / बिजनेस / Amazon ने अपनी पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अप्रैल से सस्ते हो जाएंगे हजारों प्रोडक्ट्स!

Amazon ने अपनी पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, अप्रैल से सस्ते हो जाएंगे हजारों प्रोडक्ट्स!

Amazon का यह कदम छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. इससे न केवल सेलर्स को फायदा होगा, बल्कि ग्राहकों को भी सस्ते प्रोडक्ट्स मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेजन (Amazon) की पॉलिसी में बदलाव होने से सेलर को फायदा मिल सकता है. अमेजन ने अप्रैल से एक नया नियम लागू करने की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर सेलर से रिफरल फीस नहीं लेगी. इस बदलाव से छोटे व्यापारियों और सेलर्स को फायदा होगा, क्योंकि अब उन्हें हर बिक्री पर अमेजन को कमीशन नहीं देना पड़ेगा. यह कदम ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने और कस्टमर्स को सस्ते दामों में बेहतर प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने में मदद करेगा.

अमेजन का नया नियम

अमेजन अपनी पॉलिसी में अक्सर बदलाव करता रहता है ताकि कस्टमर्स और सेलर्स दोनों को फायदा हो सके. इसी कड़ी में अब अमेजन ने एक और बड़ा बदलाव किया है, जो 7 अप्रैल 2025 से लागू होगा. इस बदलाव के तहत, अमेजन 300 रुपये से कम के प्रोडक्ट्स पर रिफरल फीस नहीं लेगा. इससे अमेजन के 1.2 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स पर प्रभाव पड़ेगा.

छोटे व्यापारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

इस नई पॉलिसी से सबसे ज्यादा फायदा छोटे व्यापारियों या सेलर्स को होगा. पहले, अमेजन 500 रुपये से ज्यादा इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर 49 रुपये प्रोसेसिंग फीस लेता था, लेकिन अब यह कमीशन और प्रोसेसिंग फीस की बाधाएं हटाई जा रही हैं. 

135 प्रोडक्ट कैटेगरी पर मिलेगा लाभ**

इस बदलाव के तहत, 135 से ज्यादा प्रोडक्ट कैटेगरी पर लाभ मिलेगा. इसमें कपड़े, जूते, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गहने, ग्रोसरी, खिलौने और किचन प्रोडक्ट्स शामिल हैं. अब तक, इन प्रोडक्ट्स पर अमेजन सेलर से 2 प्रतिशत से 16 प्रतिशत तक कमीशन लेता था, लेकिन अब ये शुल्क नहीं लिया जाएगा. 

शिपिंग और वेट हैंडलिंग फीस में भी राहत

अमेजन के मुताबिक, इस बदलाव के बाद, सेलर के लिए शिपिंग की कीमतें 77 रुपये से घटकर 65 रुपये हो जाएंगी. इसके अलावा, 1 किलो से कम वजन वाले प्रोडक्ट्स पर वेट हैंडलिंग फीस 17 रुपये तक कम की जाएगी. साथ ही, जो सेलर एक साथ कई प्रोडक्ट भेजते हैं, उन्हें दूसरे प्रोडक्ट्स पर सेल चार्ज में 90 प्रतिशत तक का बेनिफिट मिल सकता है. 

अमेजन प्लेटफार्म पर बढ़ सकते हैं सेलर्स

इस नीति के बदलाव से अमेजन प्लेटफार्म पर सेलर की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसका असर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बिकने वाले प्रोडक्ट्स की संख्या पर भी पड़ेगा, जिससे कस्टमर्स को कम दाम में बेहतर प्रोडक्ट्स मिल सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिफरल और शिपिंग फीस सेलर के कुल चार्ज का 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत हिस्सा होते हैं. बता दें, यह बदलाव उस समय आया है जब अमेजन को रेगुलेटरी स्क्रूटनी का सामना करना पड़ रहा है. अमेजन का यह कदम बिक्री को बढ़ावा देने और व्यापारियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

 

अमेजन की यह नीति आगे चलकर अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए भी एक मिसाल बन सकती है।


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

9 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago