होम / बिजनेस / एक बार फिर सुर्खियों में हैं आकाश अंबानी, जानें आखिर क्या है वजह

एक बार फिर सुर्खियों में हैं आकाश अंबानी, जानें आखिर क्या है वजह

आकाश अंबानी के पास रिलायंस जियो की कमान है. उन्हें कुछ महीने पहले ही इस कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. वजह है दुनिया की नामचीन टाइम मैगजीन की एक लिस्ट. इस लिस्ट में जगह पाने वाले आकाश एकमात्र भारतीय हैं. दरअसल, टाइम मैगजीन दुनियाभर के उभरते सितारों की एक सूची बनाती है, जिसे Time100 Next लिस्ट कहा जाता है. इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे को भी जगह मिली है.

संभाल रहे रिलायंस जियो 
आकाश अंबानी के पास रिलायंस जियो की कमान है. उन्हें कुछ महीने पहले ही इस कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था. जियो के 4G इकोसिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को ही जाता है. 23 अक्टूबर 1991 को जन्मे आकश ने 2009 में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से आईबी डिप्लोमा प्रोग्राम पूरा किया था. इसके बाद वह 2013 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से बिजनेस-कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के लिए अमेरिका चले गए. 

क्रिकेट-फुटबॉल पसंद
पढ़ाई पूरी करके वापस लौटने पर आकाश अंबानी ने अपना फैमिली बिज़नेस ज्वाइन कर लिया. 2014 में आकाश को रिलायंस रिटेल और जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया. वह जियो इन्फोकॉम में स्ट्रैटजी के हेड थे. प्रोफेशनल करियर को आगे बढ़ाने के बीच उन्होंने 2019 में श्लोका मेहता से शादी कर ली. आकाश को क्रिकेट और फुटबॉल खेलना बेहद पसंद है. उन्होंने 2014 में आईपीएल की नीलामी में हिस्सा लिया था और तब से टीम का मैनेजमेंट देख रहे हैं.

कड़ी मेहनत को सराहा  
टाइम मैगजीन ने आकाश अंबानी के बारे में लिखा है कि वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बता दें कि रिलायंस जियो का 5G रोलआउट आकाश अंबानी की देखरेख में हो रहा है. कंपनी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मेट्रो शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करना चाहती है. टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट तैयार करती है. इसमें उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 minutes ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

32 minutes ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

3 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

6 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

32 minutes ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 minutes ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 hour ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

2 hours ago