✕

होम / बिजनेस / Blinkit के साथ साझेदारी के बाद Airtel का धमाका, शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर

Blinkit के साथ साझेदारी के बाद Airtel का धमाका, शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर

Airtel ने Blinkit के साथ नई सेवा की शुरुआत की है. इसमें Blinkit की ओर से ग्राहकों के पास 10 मिनट में Airtel सिम की डिलीवरी की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारती एयरटेल (Airtel) ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ साझेदारी कर एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत ग्राहक अब महज 10 मिनट में अपने घर पर Airtel का सिम कार्ड मंगवा सकेंगे. कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए यह जानकारी साझा की. यह सेवा अभी शुरुआती चरण में है और पहले चरण में इसे देश के 16 प्रमुख शहरों में लॉन्च किया गया है. तो आइए आपको इस सर्विस के बारे में विस्तार से बताते हैं. इस खबर के बाद एयरटेल के शेयर में तेजी भी देखने को मिली है. आइए जानते हैं कंपनी के शेयर का क्या हाल है?

3% से ज्यादा चढ़ा Airtel का शेयर

इस बड़ी डील की घोषणा के बाद मंगलवार को Airtel के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली. कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर तक पहुंच गया. शाम को BSE पर Airtel का शेयर 2.36 प्रतिशक की तेजी के साथ 1,798.00 रुपये पर बंद हुआ. 

Airtel के शेयर का पिछले एक साल का प्रदर्शन 

पिछले 1 महीने में Airtel का शेयर करीब 4% तक चढ़ा है. 3 महीनों में इसमें 0.07% की मामूली बढ़त देखने को मिली है. वहीं, 6 महीनों में शेयर ने 6.16% की गिरावट दर्ज की है, लेकिन अगर पूरे 1 साल की बात करें, तो Airtel के शेयर में 4.60% की वृद्धि हुई है.

किन शहरों में मिलेगी यह सेवा?

कंपनी की ओर से बताया गया कि यह सेवा फिलहाल दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे 16 शहरों में ही उपलब्ध होगी. भविष्य में इसे अन्य शहरों में भी विस्तार दिया जाएगा. Blinkit, जिसे पहले Grofers के नाम से जाना जाता था, 2021 में रीब्रांड होकर क्विक-कॉमर्स सेक्टर में उतरा था. इसका लक्ष्य पूरे भारत में 10 मिनट में डिलीवरी सेवाएं प्रदान करना है. Airtel के साथ हुई यह साझेदारी कंपनी के लिए एक नया कदम है जिससे ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन पाने की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.