होम / बिजनेस / Adani Energy Solutions Limited को 20 मिलियन स्मार्ट मीटर देगी Airtel Enterprise!

Adani Energy Solutions Limited को 20 मिलियन स्मार्ट मीटर देगी Airtel Enterprise!

अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions Limited) के पास 20 मिलियन स्मार्ट मीटर्स से ज्यादा की ऑर्डर बुक मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरटेल एंटरप्राइज (Airtel Enterprise) और अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions Limited) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में एयरटेल एंटरप्राइज द्वारा घोषणा कर जानकारी दी गई है कि कंपनी AESL यानी अडानी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड को 2 करोड़ स्मार्ट मीटर प्रदान करेगी. 

स्मार्ट और आधुनिक ग्रिड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अडानी एनर्जी सोल्यूशंस (Adani Energy Solutions Limited) के पास 20 मिलियन स्मार्ट मीटर्स से ज्यादा की ऑर्डर बुक मौजूद है और कंपनी को यह ऑर्डर असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की ऊर्जा प्रदान करने वाली कंपनियों से प्राप्त हुए हैं. इस मौके पर अडानी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड के CEO कंदर्प पटेल ने एक बयान जारी कहा कि एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी सभी के लिए एक बेहतर और अधिक क्षमता वाली ग्रिड बनाने की दिशा में लिया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है. यह एक रणनीतिक साझेदारी होगी और T&D क्षेत्र में हमारी विशेषता और देश भर में फैले एयरटेल के नेटवर्क और चीजों के इंटरनेट के ऑफर (Internet Of Things) जैसी दोनों ही बेहतरीन सुविधाओं की वजह से हम एक शानदार ग्रिड बना सकते हैं. 

स्मार्ट मीटर, स्मार्ट फीचर
इसके साथ ही कंदर्प कहते हैं कि इस मजबूत कॉम्बिनेशन की बदौलत हम अपनी मौजूदा 20 मिलियन स्मार्ट मीटर वाली आर्डर बुक को बिना किसी समस्या के डिलीवर कर पाएंगे. इसके साथ ही इस डील की बदौलत लाखों कंज्यूमर्स अपनी बिजली के उपभोग के डेटा को देख पाएंगे और इसे नियंत्रित भी कर पायेंगे. दूसरी तरफ टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल (Airtel Enterprise) का कहना है कि कंपनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्मार्ट मीटरों को NB-IoT, 4G और 2G जैसे फीचर्स से ताकत मिलती है और इन फीचर्स की मदद से AESL (Adani Energy Solutions Limited) को रियल टाइम में कनेक्टिविटी और स्मार्ट मीटरों एवं एप्लीकेशन के बीच बिना किसी रुकावट के डेटा भेजने में मदद मिलेगी. 

Airtel IoT Hub
इतना ही नहीं, इन स्मार्ट मीटरों में एयरटेल (Airtel Enterprise) का IoT प्लेटफॉर्म, ‘Airtel IoT Hub’ मौजूद होगा जिसकी बदौलत ये मीटर स्मार्ट तरीके से ट्रैक किए जा सकते हैं और एनालिटिक्स, डायग्नोस्टिक और रियल टाइम की मदद से इनमें मौजूद सेवाओं की देख रेख और ट्रैकिंग की जा सकती है. आपको यह भी बता दें कि भारत का स्मार्ट मीटरिंग प्रोग्राम, भारत सरकार द्वारा शुरू किये गए सबसे महत्त्वपूर्ण प्रोग्रामों में से एक है और इसकी बदौलत सरकार को एक स्मार्ट ग्रिड बनाने में मदद मिलेगी.
 
यह भी पढ़ें: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में श्रीलंका की मदद करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago