होम / बिजनेस / 5G शुरू करने में इस कंपनी ने मारी बाजी, देश के 8 शहरों में मौजूद ग्राहकों को मिलेगी सर्विस

5G शुरू करने में इस कंपनी ने मारी बाजी, देश के 8 शहरों में मौजूद ग्राहकों को मिलेगी सर्विस

दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई , हैदराबाद और सिलीगुड़ी सहित आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल ने शनिवार को भारत के आठ शहरों में एयरटेल की 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है. इस घोषणा के साथ ही एयरटेल भारत में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है. आईएमसी 2022 में बोलते हुए मित्तल ने कहा कि एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरु, चेन्नई , हैदराबाद और सिलीगुड़ी सहित आठ शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं.

मार्च 2023 तक होगा देश के कई शहरों में विस्तार

एयरटेल मार्च 2023 तक भारत भर के और शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा और मार्च 2024 तक पूरे देश को कवर करने का इरादा रखता है. दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी अभी के लिए 4G दरों पर अपनी 5G सेवाओं का लाभ देगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,जल्द ही नए टैरिफ पेश किए जाएंगे.

इन कंपनियों के साथ की है पार्टनरशिप

एयरटेल ने अपने 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ गठजोड़ किया है. कंपनी ने हाल ही में संपन्न 5जी नीलामी में 43,084 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था, जहां उसने 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी में 19867.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है.

5G लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, Meesho के संस्थापक और CTO संजीव बरनवाल ने कहा, “5G सेवाओं को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है. आने वाले महीनों में निस्संदेह डेटा खपत में वृद्धि देखने को मिलेगी क्योंकि सभी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता 5जी के जादू का अनुभव करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. 

दिसंबर तक शुरू होंगी जियो की 5जी सर्विस

इस बीच, Jio ने कहा है कि वह दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G टेलीफोनी सेवाएं लॉन्च करेगी. कंपनी ने पहले भारत में अपनी 5G उपस्थिति बनाने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की थी.

"इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस तरह की क्रांतिकारी तकनीक न केवल देश के लाखों छोटे व्यवसायों के डिजिटलीकरण में मदद करेगी, बल्कि हमारी सरकार के 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को भी गति प्रदान करेगी", बरनवाल ने कहा.

VIDEO: आ गई देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

13 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

13 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago