होम / बिजनेस / अब इन 6 एयरपोर्ट्स पर जाकर यात्रियों को आ जाएगा दोगुना मजा, अडानी ग्रुप करता है कंट्रोल

अब इन 6 एयरपोर्ट्स पर जाकर यात्रियों को आ जाएगा दोगुना मजा, अडानी ग्रुप करता है कंट्रोल

यात्रियों का ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मिले और जरूरत पड़ने पर तुरंत उनकी मदद की जा सके, इसके लिए अब एक नई तकनीक का इस्तेमाल होने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अब और टाइट हो जाएगी, साथ ही यात्रियों की सुविधा भी बढ़ जाएगी. एयरपोर्ट पर अब जो कुछ भी होगा रियल टाइम सुरक्षा कर्मियों को उनके टैबलेट में नजर आने लगेगा. ऐसा दावा है अडानी ग्रुप का.

नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
यात्रियों का ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा मिले और जरूरत पड़ने पर तुरंत उनकी मदद की जा सके, इसके लिए अब एक नई तकनीक का इस्तेमाल होने जा रहा है. उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप ने Visual AI Technology के लिए Prisma AI के साथ एक समझौता किया है. इस नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल उन सभी 6 एयरपोर्ट्स पर होगा, जिसका नियंत्रण अडानी ग्रुप के पास है, लेकिन सबसे पहले इसे गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाया गया है.

Desk of Goodness System
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट परिचालन करने का काम 2019 में शुरू किया था. अडानी ग्रुप जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने जा रही है, उसका नाम है- Desk of Goodness System. अडानी ग्रुप ने बताया कि इसे सबसे पहले सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर डिपार्चर और प्री-सिक्योरिटी एरिया में लगाया गया है. इस सिस्टम को लगाने से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों या फिर किसी भी जरूरतमंद इंसान की तुरंत मदद की जा सकेगी.

काफी मजबूत टेक्नोलॉजी
यह टेक्नोलॉजी इतनी स्ट्रांग है कि किसी संदेहास्पद व्यक्ति की भी झट से पहचान हो जाएगी. यह सिस्टम हर व्यक्ति की गतिविधियों पर भी नजर रखेगा. यदि किसी की गतिविधि संदेहास्पद लगती है तो यह सिक्योरिटी सिस्टम को तुरंत अलर्ट कर देगा. ग्रुप की तरफ से यह कहा गया है कि इस टेक्नोलॉजी से लोगों की सुविधाएं और बढ़ जाएंगी और एयरपोर्ट पर आना उनके लिए एक सुखद अनुभव होगा.

कैसे काम करेगा यह सिस्टम
Desk of Goodness System के अंतर्गत डेस्क पर कुछ कर्मचारी भी होंगे, जिन्हें गुडनेस चैंपियन कहा जाएगा. सभी के पास एक टैबलेट होगा, जिसमें वे रियल टाइम सभी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे. यदि किसी यात्री को कोई जरूरत महसूस होगी तो तुरंत उन्हें उनके टैबलेट पर इसकी सूचना मिल जाएगी और वे जरूरतमंद यात्री की सहायता कर सकेंगे.

इन 6 एयरपोर्ट्स को कंट्रोल करता है अडानी ग्रुप
आपको बता दें कि Prisma AI ने अपने Visual AI Algorithms के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को बहुत मजबूत किया है. यही कारण है कि अडानी समूह अपने नियंत्रण वाले एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर Prisma AI से हाथ मिलाया है. आपको बता दें कि अडानी ग्रुप अभी अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट का नियंत्रण देख रहा है.

VIDEO : RBI ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे हो सकेगा KCC का आवेदन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

6 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago