✕

होम / बिजनेस / महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर को एयरबस हेलीकॉप्टर्स से मिला ऑर्डर, बनाएगी हेलीकॉप्टर का ढांचा

महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर को एयरबस हेलीकॉप्टर्स से मिला ऑर्डर, बनाएगी हेलीकॉप्टर का ढांचा

महिंद्रा एंड महिंद्रा की यूनिट महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स को एयरबस हेलीकॉप्टर्स से अपने H130 हल्के सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर का ढांचा बनाने का ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

‘मेक इन इंडिया’ और देश में हेलिकॉप्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की अपनी रणनीतिक प्रतिबद्धता के तहत, एयरबस हेलिकॉप्टर्स ने H130 हेलिकॉप्टर के मुख्य ढांचे (फ्यूसेलाज) के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट भारत की महिंद्रा एयरोस्ट्रक्चर्स प्रा. लि. को दिया है. यह समझौता भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, सचिव वुमलुनमांग वुलनाम, एयरबस इंडिया और साउथ एशिया के प्रमुख रे़मी मायलार्ड और महिंद्रा ग्रुप के सीईओ डॉ. अनीश शाह की उपस्थिति में साइन हुआ.

फ्यूसेलाज का निर्माण भारत में करेगी

महिंद्रा अब H130 हेलिकॉप्टर के मुख्य फ्यूसेलाज का निर्माण भारत में करेगी, जिसे बाद में यूरोप स्थित एयरबस हेलिकॉप्टर्स की यूनिट्स में भेजा जाएगा. इसका निर्माण कार्य तुरंत शुरू होगा और पहला ढांचा मार्च 2027 तक डिलीवर किया जाएगा. एयरबस इंडिया के प्रमुख रे़मी मायलार्ड ने कहा, “हम भारत के लिए एक रणनीतिक योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें असेंबली, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग सब शामिल हैं. H130 के लिए यह अनुबंध दर्शाता है कि एयरबस को भारत की बढ़ती इंडस्ट्रियल क्षमताओं पर पूरा भरोसा है.”

‘मेक इन इंडिया’ पहल को मिलेगी मजबूती

महिंद्रा पहले से ही एयरबस के कई कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट प्रोग्राम्स के लिए पार्ट्स और सब-असेंबलीज़ बना रही है. अब इस नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए महिंद्रा अपनी क्षमताएं बढ़ाते हुए बड़े और जटिल स्ट्रक्चर बनाने की ओर बढ़ रही है. महिंद्रा ग्रुप के सीईओ डॉ. अनीश शाह ने कहा, “हम एयरबस के साथ अपने पुराने रिश्ते को और गहरा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. एयरबस ने भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. यह साझेदारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देती है.”

एयरबस के लिए बड़ा बाजार है भारत

एयरबस के लिए भारत एक बड़ा बाजार और अहम सप्लाई सेंटर है. आज हर एयरबस विमान में कोई न कोई हिस्सा भारत में बना होता है. फिलहाल एयरबस भारत से हर साल लगभग 1.4 अरब डॉलर का सामान और सेवाएं खरीद रही है. एयरबस भारत में दो फाइनल असेंबली लाइनें भी बना रही है – एक C295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट के लिए और दूसरी H125 हेलिकॉप्टर के लिए.

कैसा है H130 हेलिकॉप्टर?

H130 हेलिकॉप्टर एक मिड-साइज सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर है जो पैसेंजर ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, मेडिकल इमरजेंसी और निगरानी जैसे कामों के लिए इस्तेमाल होता है. इसमें चौड़ा केबिन और बड़े विंडो होते हैं, जिससे अंदर बैठे यात्रियों को शानदार दृश्य दिखाई देता है. यह हेलिकॉप्टर आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस, शक्तिशाली और बेहद शांत है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.