✕

होम / बिजनेस / Air India की सरकार से अपील, IndiGo और टर्किश एयरलाइंस की लीजिंग डील की जाए रद्द

Air India की सरकार से अपील, IndiGo और टर्किश एयरलाइंस की लीजिंग डील की जाए रद्द

Indigo ने एक बयान में कहा है कि टर्किश एयरलाइंस के साथ उसकी साझेदारी से भारतीय यात्रियों और देश की अर्थव्यवस्था को कई फायदे मिलते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एयर इंडिया ने शुक्रवार को सरकार से अपील की है कि वह इंडिगो एयरलाइंस और तुर्किए की प्रमुख एयरलाइन टर्किश एयरलाइन के बीच हुई लीज डील को रद्द करने पर विचार करे. सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया का मानना है कि यह समझौता भारतीय एयरलाइन बाजार में असंतुलन पैदा कर रहा है और घरेलू एयरलाइनों के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है. गुरुवार को भारत सरकार ने तुर्किए के ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस फर्म सेलेबी के सिक्योरिटी क्लीयरेंस को रद्द किया था.

एयर इंडिया की आपत्ति

टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी एयर इंडिया का तर्क है कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग भारतीय विमान नियमों के खिलाफ हैं. एयर इंडिया ने यह भी दावा किया है कि तुर्किए के विमानों द्वारा संचालित उड़ानों पर भारतीय पायलटों और तकनीकी स्टाफ को पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे देश में रोजगार के अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं. इसके साथ ही, यह तुर्किए का पाकिस्तान के समर्थन की वजह से यह भारतीयों कि सुरक्षा के लिए भी लाभदायक नहीं है. 

इंडिगो का बचाव 

देश भर में तुर्किए के खिलाफ गुस्से की भावना के बीच इंडिगो ने गुरुवार को तुर्किए एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी का बचाव किया. एयरलाइन ने कहा कि इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस के बीच कोडशेयर साझेदारी ने भारत के छोटे शहरों से यूरोप और अमेरिका की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा की एक्सेस और सामर्थ्य में बढ़ाव दिखाया है. यह सहयोग किफायती दो-स्टॉप उड़ानें संभव बनाता है, कनेक्टिविटी को बढ़ाता है और भारतीय यात्रियों को कई लाभ प्रदान करता है.  

क्या है समझौते?

इंडिगो ने साल 2021 से तुर्किए के सरकार समर्थित एयरलाइन्स के साथ लीजिनग एग्रीमन्ट फाइनल की थी. टर्किश एयरलाइन्स ने इंडिगो को दिल्ली और मुंबई से इस्ताम्बुल के मार्गों पर उड़ान भड़ने के लिए कुछ पायलटों के साथ 2 विमान और एयर क्रू प्रदान किए थे. इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस के साथ एक वेट लीज समझौता किया है, जिसके तहत तुर्किए का क्रू और विमान भारतीय रूट्स पर इंडिगो के बैनर के तहत उड़ानें संचालित कर रहे हैं. इससे इंडिगो को यूरोप, मिडिल एशिया और अमेरिका के कुछ गंतव्यों तक बेहतर पहुंच मिली है.
 
टैग्स Türkiye
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago