✕

होम / बिजनेस / IIMA और UAE सरकार के बीच समझौता, दुबई में शुरू होगा एक वर्षीय फुल-टाइम MBA कार्यक्रम

IIMA और UAE सरकार के बीच समझौता, दुबई में शुरू होगा एक वर्षीय फुल-टाइम MBA कार्यक्रम

IMA के दुबई कैंपस में एक वर्षीय पूर्णकालिक MBA कार्यक्रम पढ़ाया जाएगा, जो पाँच टर्म में विभाजित होगा और इसमें कठोर अकादमिक प्रशिक्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी शामिल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IIMA का दुबई कैंपस दुबई इंटरनेशनल अकैडमिक सिटी (DIAC) में स्थित होगा, जो क्षेत्र का प्रमुख उच्च शिक्षा केंद्र है और विविध सांस्कृतिक वातावरण प्रदान करता है. भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (IIMA) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने IIMA के दुबई कैंपस की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. यह MoU IIMA के निदेशक प्रोफेसर भारत भास्कर और दुबई इकॉनमी एंड टूरिज्म विभाग के महानिदेशक महामहिम हेलाल सईद अलमारी ने आपसी सहमति से हस्तांतरित किया.

इस कार्यक्रम में दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम और भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी भाग लिया. बता दें, इस कैंपस की स्थापना दो चरणों में होगी. पहले चरण में, IIMA को दुबई इंटरनेशनल अकैडमिक सिटी (DIAC) में स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ वह उन्नत अकादमिक संसाधनों के माध्यम से नवाचार और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगा. दूसरे चरण में, IIMA को भूमि आवंटित की जाएगी जहाँ इसका स्थायी परिसर बनेगा, जो 2029 से पूरी तरह कार्यशील होगा.

IIMA के चेयरमैन पंकज पटेल ने कहा "एक अग्रणी वैश्विक प्रबंधन संस्थान के रूप में, IIMA नेतृत्व, अनुसंधान और शिक्षा के नए क्षितिज खोलता रहा है. दुबई में पूर्णकालिक कैंपस की शुरुआत हमारे लिए एक गौरव का क्षण है. आने वाले दशक में यह कैंपस नवाचार, नेतृत्व और वैश्विक सोच के केंद्र के रूप में विकसित होगा."

IIMA निदेशक प्रो. भारत भास्कर ने कहा "दुबई आज वैश्विक नवाचार, निवेश और उद्यमिता का केंद्र बन गया है. यही वजह है कि IIMA ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस यहीं खोलने का निर्णय लिया है. हमारा उद्देश्य है कि हम मध्य पूर्व और आस-पास के क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व को गुणवत्ता युक्त प्रबंधन शिक्षा प्रदान करें. यह साझेदारी एशिया और मध्य पूर्व में अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के नए मानक स्थापित करेगी."

दुबई इकॉनमिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DEDC) के CEO हादी बदरी ने कहा "IIMA का दुबई कैंपस दुबई को वैश्विक नवाचार और नेतृत्व का केंद्र बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है. यह साझेदारी दुबई और भारत के बीच मजबूत आर्थिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूती देगी."

संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत सुंजय सुधीर ने कहा "IIMA और दुबई सरकार के बीच यह समझौता भारत-UAE साझेदारी के एक ऐतिहासिक पल को दर्शाता है। यह UAE में बसे 4.36 मिलियन भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए उच्च शिक्षा का एक प्रतिष्ठित विकल्प बनकर उभरेगा। IIMA दुबई कैंपस न केवल भारतीयों के लिए बल्कि एमिराती और वैश्विक प्रवासी समुदाय के लिए भी लाभकारी होगा."

IIMA दुबई कैंपस का एक वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम
•    IIMA दुबई कैंपस का पहला प्रोग्राम एक पूर्णकालिक एक वर्षीय MBA होगा, जो वैश्विक पेशेवरों और उद्यमियों की उन्नत प्रबंधन शिक्षा की जरूरतों को पूरा करेगा.
•    यह कोर्स IIMA के प्रसिद्ध केस मेथड शिक्षण पद्धति पर आधारित होगा, जो छात्रों को C-लेवल नेतृत्व के लिए तैयार करेगा और उन्हें वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएगा.
•    यह कार्यक्रम प्रतिभागियों में रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमताएं और वैश्विक लचीलापन विकसित करेगा ताकि वे उद्योगों और वैश्विक बाजारों में प्रभावशाली भूमिका निभा सकें.
•    प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पिछले पाँच वर्षों के भीतर दिया गया GMAT/GRE स्कोर मान्य होगा.
•    पाँच टर्म में विभाजित यह कोर्स कठोर अकादमिक प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगा, और इसमें व्यक्तिगत रुचियों के अनुसार वैकल्पिक पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला भी उपलब्ध होगी.
•    प्रथम बैच की शुरुआत सितंबर 2025 से होगी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

7 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

9 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

11 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

10 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.