होम / बिजनेस / आगरा में होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, अडानी और बाबा रामदेव करेंगे शिरकत!

आगरा में होने जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, अडानी और बाबा रामदेव करेंगे शिरकत!

GLOBOIL हर साल सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाता है. अब तक यह मुंबई, गोवा, दिल्ली, दुबई और जकार्ता में हो चुका है, इस बार आयोजन स्थल के रूप में ताज नगरी आगरा को चुना गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

खाद्य तेल का बढ़ता बाजार और उसमें बढ़ती कंपनियों की भागीदारी को सेलिब्रेट करने के लिए Globoil कांफ्रेंस आयोजित की जाती है. यह दुनिया की अग्रणी एडिबल ऑयल और एग्री-ट्रेड कांफ्रेंस है. इस साल यह कांफ्रेंस ताज नगरी आगरा में आयोजित होने जा रही है. इस मौके पर इस फील्ड की दिग्गज हस्तियां आगरा में जुट सकती हैं. जिसमें अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और पतंजलि प्रमुख बाबा रामदेव भी शामिल हैं.   

1997 में हुई थी शुरुआत
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 21, 22 और 23 सितंबर को आगरा के ताज कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा. ‘GLOBOIL- Edible oil & Agri-trade conference, exhibition and awards’ की शुरुआत 1997 में की गई थी, तब से अब तक यह हर साल सितंबर में आयोजित होता आया है. इस आयोजन को कृषि मंत्रालय, खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ वनस्पति तेल उद्योग से जुड़े सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उद्योग घरानों का लगातार समर्थन मिलता रहा है.

कई देशों के राजदूत आएंगे
GLOBOIL हर साल सितंबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित किया जाता है. अब तक यह मुंबई, गोवा, दिल्ली, दुबई और जकार्ता में हो चुका है, इस बार आयोजन स्थल के रूप में ताज नगरी आगरा को चुना गया है. इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को Tefla Group द्वारा आयोजित किया जाता है. Tefla के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया GLOBOIL की 25वीं सालगिरह को हम मोहब्बत की नगरी आगरा में मनाने जा रहे हैं. इस समारोह में पूरे हिंदुस्तान से करीब 2000-3000 लोग शामिल होंगे. इसके अलावा, 200-300 मेहमान विदेशों से भी आ रहे हैं. अर्जेंटीना, फ्रांस, इटली, इंडोनेशिया और ब्राजील के राजदूत भी समारोह का हिस्सा बनेंगे.

समारोह में जुटेंगे ये सितारे 
मनीष सिंह ने कहा कि खाद्य तेल की दुनिया में भारत ने अपना एक नया मुकाम बनाया है, विदेशी इससे खासे प्रभावित हैं और वह यहां अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. GLOBOIL की 25वीं सालगिरह के मौके पर इस बार इंडोनेशिया, चीन, अर्जेंटीना, ब्राजील, अमेरिका और इंग्लैंड की खाद्य तेल कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर आ रहे है. उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वह अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा सकेंगे. हालांकि, समारोह में गौतम अडानी और बाबा रामदेव के आने की संभावना है. सिंह के मुताबिक, आयोजन में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, सिंगर अभिजीत सावंत, अंकित तिवारी शिरकत करेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

13 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

9 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

9 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

9 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.