होम / बिजनेस / अमेरिकी बैंक डूबने के बाद सरकार ने स्‍टार्टअप की मदद के लिए उठाए ये कदम, क्‍या होगा फायदा

अमेरिकी बैंक डूबने के बाद सरकार ने स्‍टार्टअप की मदद के लिए उठाए ये कदम, क्‍या होगा फायदा

दरअसल भारत में पिछले लंबे समय से स्‍टार्टअप के लिए मुहैया कराए जा रहे इंफ्रा के बाद देश में इनकी संख्‍या तेजी से बढ़ी है. सरकार उन्‍हें और बूस्‍ट देने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका में आए सिलिकॉन वैली बैंक के घटनाक्रम के बाद भारत सरकार ने स्‍टार्टअप की मदद के लिए एक कमिटी गठित की है. ये कमिटी SVB घटनाक्रम के बाद स्‍टार्टअप की फंडिंग के हालात पर नजर रखने के लिए बनाई गई है. इस समिति में DPIIT के मेंबर भी शामिल किए गए हैं. जो इस पूरे हालात के बाद स्‍टार्टअप की फंडिंग में मदद को लेकर काम करेंगे. 

कैसे जांच करेगी ये समिति 
अमेरिका में आए बैंक संकट के बाद इंडियन बैंक एसोसिएशन ने एक कमिटी बनाई है. ये कमिटी पता लगाएगी कि आखिर इस संकट के कारण कहीं भारत में स्‍टार्टअप की मदद में किसी तरह की परेशानी तो नहीं आ रही है. ये कमिटी ये भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर किस तरह से स्‍टार्टअप के लिए और फंडिंग का इंतजाम किया जा सकता है. यही नहीं ये कमिटी ये भी पता लगाएगी कि क्‍या इस संकट के कारण किसी तरह के अवसर पैदा हुए हैं अगर ऐसा है तो उनका लाभ कैसे लिया जाएगा. ये कमिटी अगले दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है जिसके बाद सरकार उस दिशा में अपने कदम उठाएगी.  

Startup के लिए अवॉर्ड शो 
सरकार की ओर से प्रतिभाशाली Startup को अवॉर्ड देने के लिए इस बार भी अवॉर्ड शो का कार्यक्रम ओयाजित किया जाएगा. इस बार होने वाला कार्यक्रम ये इस श्रृंखला का पांचवा अवार्ड शो होगा. सरकार इसमें अवॉर्ड जीतने वाले स्‍टार्टअप को अलग-अलग तरीके से मदद करती है. अवॉर्ड जीतने वाले को 5 लाख रुपये कैश अवॉर्ड और उसके बाद उन्‍हें उनके कारोबार को और बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग अवसर भी मुहैया कराये जाते हैं. जो भी इस अवॉर्ड को जीतते हैं उन्‍हें DPIIT की ओर से चलाई जाने वाली स्‍कीम में प्राथमिकता दी जाती है. 

नॉर्थ ईस्‍ट में शुरू हुए 140 स्‍टार्टअप 
ज्‍वॉइंट सेक्रेट्री मनमीत चंद्रा ने बताया कि सरकार की ओर से स्‍टार्टअप को लेकर दी सुविधाओं के चलते अब तक नॉर्थ ईस्‍ट में 140 स्‍टार्टअप रजिस्‍टर हो चुके हैं. सरकार दरअसल उन स्‍टार्टअप को स्‍टार्टअप मानती है जो उसकी तय परिभाषा में फिट होते हैं. उन्‍होंने ये भी बताया कि सरकार के पास केवल उन्‍हीं स्‍टार्टअप की जानकारी मौजूद है जो सरकार के क्राइटेरिया पर खरे उतरते हैं. लेकिन देश में ऐसे भी कई स्‍टार्टअप काम कर रहे हैं जो सरकार के क्राइटेरिया पर खरे नहीं उतरते हैं. लेकिन उनकी जानकारी सरकार के पास नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.