होम / बिजनेस / आखिर यूलिप को लेकर क्‍यों है इंडस्‍ट्री में उत्‍साह, किस किस ने लिया एक्‍सेस

आखिर यूलिप को लेकर क्‍यों है इंडस्‍ट्री में उत्‍साह, किस किस ने लिया एक्‍सेस

लॉन्च होने के बाद से अब तक 13 कंपनियों ने यूलिप को लेकर एनडीए नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन कर दिए हैं और यूलिप का डाटा एक्सेस कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लिए पहली बार लॉजिस्टिक पॉलिसी को लॉन्च करने के बाद उद्योगपतियों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. लॉन्च होने के बाद से अब तक 13 कंपनियों ने यूलिप को लेकर नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट एनडीए पर साइन कर दिए हैं और यूलिप का डाटा एक्सेस कर लिया है. लॉजिस्टिक पॉलिसी में यूलिप यानी यूनिफाइड लॉजिस्टिक इंटरफेस प्लेटफॉर्म बनाया गया है, जिसके जरिए उद्यमी अपने कारोबार को आसानी से और कई सुविधाओं के साथ कर सकते हैं.

किन-किन कंपनियों ने किया है साइन
यूलिप पर अब तक 13 कंपनियां एनडीए साइन कर चुकी हैं जिन कंपनियों ने इस पर साइन किया है, उनमें प्रमुख तौर पर मैप माय इंडिया,  कार्गो एक्सचेंज, फ्रेट फॉक्स, कोमोव, इंटुज़िन, ई कॉन्टैक्ट यस बैंक, सुपरप्रोक्योर, कार्गो शक्ति, क्लाउडस्ट्रेट्स, शिप लाइट और  एचसीजी जैसे कंपनी हैं, जिन्होंने यूलिप पर एक्सेस ले लिया है.

आखिर क्या है यूलिप
लॉजिस्टिक पॉलिसी में यूलिप को एक पोर्टल बनाया गया है. जो इंडस्ट्री को अलग-अलग मंत्रालयों में मौजूद संसाधनों की सूचना सिक्योर एक्सेस के साथ उपलब्ध करवाता है. मौजूदा समय में 7 मंत्रालयों की 30 सेवाएं इसके अंतर्गत आती हैं, जिसमें जाकर उद्यमी सुरक्षित तरीके से उसका लाभ उठा सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं एक्सेस
यूलिप पर "https://goulip.in/” इसके जरिए लॉगिन किया जा सकता है. लॉग इन करने के बाद अगर समस्या आ रही हो तो उसके लिए सरकार की ओर से 24 घंटे के सपोर्ट सिस्टम का भी इंतजाम किया गया है. जो इस पर आने वाले लोगों को सहायता मुहैया कराती है. यूलिप के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सभी लॉजिस्टिक स्टेकहोल्डर अपने ड्राइवर का वेरिफिकेशन और गाड़ी की जानकारी एक सिंगल क्लिक पर हासिल कर सकते हैं. यूलिप के जरिए उन गाड़ियों को ट्रैक और ट्रेस भी किया जा सकता है जो माल लेकर आ या जा रही हैं. यूलिप के जरिए जहां पेपर वर्क कम होता है, वही गाड़ी के खाली वापस लौटने की भी संभावना बेहद कम हो जाती है.

पीएम मोदी ने लॉन्च की थी लॉजिस्टिक योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 सितंबर को नेशनल लॉजिस्टिक पॉलिसी को दिल्ली के विज्ञान भवन से लॉन्च किया था,जिसमें उन्होंने कहा था कि इस पॉलिसी के आने के बाद भारत की सप्लाई चेन और मजबूत होगी. मात्र 11 दिनों में लॉजिस्टिक पॉलिसी को अब तक 13 कंपनियां इस्तेमाल करने के लिए दस्तावेज साइन कर चुकी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

14 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

14 minutes ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

4 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

3 hours ago