✕

होम / बिजनेस / गिरावट के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद, आज ये शेयर दिला सकते हैं मुनाफा

गिरावट के बाद बाजार में तेजी की उम्मीद, आज ये शेयर दिला सकते हैं मुनाफा

BSE सेंसेक्स 592.67 अंक गिरकर 84,404.46 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 176.05 अंक की गिरावट के साथ 25,877.85 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में कमजोरी के साथ बंद हुआ. दिन के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 592.67 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 84,404.46 पर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 176.05 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,877.85 पर बंद हुआ. लार्जकैप शेयरों की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 52.80 अंक यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 60,096.25 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 18,469.70 पर बंद हुआ.

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटी और सर्विसेज सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. हालांकि, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर ने मजबूती दिखाई और हरे निशान में कारोबार खत्म किया.

सेंसेक्स में कौन से शेयर गिरे और कौन चमके

सेंसेक्स पैक में कुछ दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने मजबूती दिखाई जबकि कई दिग्गजों को गिरावट का सामना करना पड़ा. एलएंडटी, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन और टाटा मोटर्स उन कंपनियों में शामिल रहे जिनके शेयरों में तेजी दर्ज की गई. वहीं भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एनटीपीसी और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट आई.

मार्केट में गिरावट की वजह क्या रही?

विशेषज्ञों ने बताया कि निफ्टी का 25,900 के नीचे बंद होना बाजार के लिए एक नकारात्मक संकेत है. उनके अनुसार, इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल का हालिया बयान रहा, जिसमें उन्होंने ब्याज दरों में निकट भविष्य में कटौती की संभावना से इनकार किया. इस बयान से निवेशकों में यह धारणा बनी कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में कमजोरी आई और उसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

शुक्रवार के सत्र में कई शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत देखने को मिल रहे हैं. इनमें Chennai Petro, Sagility India, Policy Bazaar, BHEL, Five-Star Business Finance, Aditya Birla Capital और Neuland Labs शामिल हैं. इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है. खास बात यह है कि 147 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी की संभावना को दर्शाता है. यह संकेत है कि आने वाले सत्रों में इनमें और मजबूती देखने को मिल सकती है.

इन शेयरों में दिख रही मंदी 

विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी ओर, कुछ स्टॉक्स में अब मंदी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. इनमें Vodafone Idea, Sarda Energy, IDBI Bank, Dr. Reddy’s Laboratories, LIC Housing Finance, NMDC Steel और Coromandel International शामिल हैं. इन शेयरों में पिछले कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव बढ़ा है, जिससे इनके दामों में गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन शेयरों में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाएं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

8 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

8 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें