होम / बिजनेस / ATF में कटौती के बाद बाजार में इन शेयरों में देखने को मिली बढ़त, जानते हैं कौन से हैं? 

ATF में कटौती के बाद बाजार में इन शेयरों में देखने को मिली बढ़त, जानते हैं कौन से हैं? 

केन्‍द्र सरकार सभी राज्‍यों में इस पर लगने वाले टैक्‍स को 1 से 4 प्रतिशत के बीच लाने पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार दीर्घकालीन स्‍तर पर इसे जीएसटी में लाने के प्रयास भी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साल के पहले दिन एविएशन टर्बाइन फ्यूल के दामों में हुई कमी के बाद एविएशन सेक्‍टर के शेयरों में अच्‍छी बढ़त देखने को मिली. तेल के दाम 1.06 लाख प्रति किलो लीटर से कम होकर 1.01 लाख प्रति किलो लीटर तक आ गए. इस कमी के बाद एविएशन सेक्‍टर के शेयरों में बड़ा बदलाव देखने को मिली. स्‍पाईसजेट, इंडिगो, जेट एयरवेज के शेयरों में बढ़ोतरी देखने को मिली. इससे पहले दिसंबर में भी एविएशन सेक्‍टर के खर्च में 50 फीसदी की भूमिका निभाने वाले इस एटीएफ में कमी देखने को मिली थी. 

क्‍या रही शेयरों की स्थिति 
एटीएफ के दामों में कमी के बाद अगर बात करें एविएशन सेक्‍टर के शेयरों की तो स्‍पाइसजेट का शेयर आज 60.67 पर खुला था जबकि दोपहर तक शेयर में 1.42 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 60.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. जबकि इंटरग्‍लोब एविएशन की कंपनी इंडिगो के शेयर की बात करें तो वो दोपहर तक 2982.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. शेयर में 0.50 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली. 

सितंबर में कीमतों में हुआ था इजाफा 
एटीएफ की कीमतों में इससे पहले सितंबर में इजाफा हुआ था. एटीएफ की कीमतें 1.12 लाख प्रति किलो लीटर तक पहुंच गया थी. इसके बाद दिसंबर में एटीएफ की कीमतों में 4.6 प्रतिशत की कमी देखने को मिली थी, जिसके बाद दिल्‍ली में दिसंबर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 106155.67 रुपये प्रति किलोलीटर तक हो गई थी. इससे पहले ये 111344.92 प्रति किलोलीटर तक हो गई थी. दुनियाभर में तेल की कीमतों में कमी देखने को मिली है. 

केन्‍द्र नहीं कर सकता है टैक्‍स में कमी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेट फ्यूल पर लगने वाला वैट राज्‍य सरकार वसूलती है. इसलिए केन्‍द्र सरकार इस पर टैक्‍स में कमी भी नहीं कर सकती है. हालांकि केन्‍द्र सरकार इस टैक्‍स को सभी राज्‍यों में 1 से 4 प्रतिशत तक लाने की कोशिश में जुटी हुई है. सरकार इस कोशिश में काफी हद तक कामयाब भी हुई है. सरकार इसे जीएसटी के दायरे में भी लाने को लेकर बातचीत कर रही है, अगर ऐसा होता है तो एटीएफ पर समान टैक्‍स सिस्‍टम लागू हो जाएगा. 

ये भी पढें: दिल्‍ली सरकार ने अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई EV पॉलिसी, जानिए आपको क्‍या होगा फायदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

34 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

59 minutes ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago