होम / बिजनेस / Zee के साथ मर्जर खत्म, NP Singh ने बताया Sony के लिए कैसा होगा आगे का रास्ता?

Zee के साथ मर्जर खत्म, NP Singh ने बताया Sony के लिए कैसा होगा आगे का रास्ता?

NP सिंह ने यह भी कहा कि फिलहाल हमें अपना ध्यान वर्तमान प्रोजेक्ट, टीम और दर्शकों पर लगाना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स (Zee-Sony Merger) अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड (Sony Pictures Network India) के CEO NP सिंह ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को लिखा है कि प्लान में कुछ बदलाव हुए हैं और इन बदलावों की बदौलत अब वो इस कहानी के एक नए फेज में कदम रखने जा रहे हैं. 

क्या चाहते हैं NP Singh?
कंपनी के कर्मचारियों को लिखे एक आतंरिक मेल में NP सिंह ने कहा है कि मर्जर की दिशा में हमारी यात्रा काफी यादगार रही है और इससे हमें पता चला कि जब हम एक सामान्य लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हों तो हम कितने समर्पित हो सकते हैं. अब जैसे-जैसे हम इस फेज से आगे बढ़ रहे हैं तो मैं अपनी सीनियर मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर कंपनी को लॉन्ग-टर्म में एक मजबूत भविष्य के लिए तैयार करना चाहता हूं. हम सभी नई ऑर्गेनिक और इनऑर्गनिक संभावनाओं की तलाश करना चाहते हैं, ताकि मार्केट में हमारी स्थिति और मजबूत हो सके. 

यहां लगाना चाहिये ध्यान
इसके साथ ही NP सिंह ने यह भी कहा कि फिलहाल हमें अपना ध्यान वर्तमान प्रोजेक्ट, टीम और दर्शकों पर लगाना चाहिए क्योंकि इन लोगों को अभी भी SPNI से उम्मीद है और NP सिंह ने इन सभी कामों को केंद्रीय रूप से सबसे प्रमुख काम बताया है. हम इस वक्त अपना सारा ध्यान अपनी क्षमता को पूरी तरह से खोल देने पर लगाना चाहते हैं और कंटेंट बनान चाहते हैं जो न सिर्फ हमारे दर्शकों को आकर्षित कर सके बल्कि सब्स्क्राइबर से होने वाली कमाई और वृद्धि में भी सहयोग दे सके. इसीलिए हम एक ऐसी संस्कृति का पालन पोषण करना चाहते हैं जो एक्सीलेंस से भरपूर हो और कंपनी की वृद्धि एवं सफलता के लिए महत्त्वपूर्ण हो. हम जब भी इनोवेट कर रहे होते हैं और अपनी सीमाओं को धकेल रहे होते हैं तो हम अपने सर्वश्रेष्ठ पर होते हैं. 

मौकों से भरी दुनिया
इसके साथ ही NP सिंह ने कर्मचारियों की लगन के लिए उनके प्रति आभार भी प्रकट किया. उन्होंने कहा कि आपका समर्पण हमारी सफलता के पीछे निहित कारण है और यही वजह है कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा भविष्य काफी उज्जवल होगा. साथ मिलकर हमने बहुत सी चुनौतियों को पार किया है और अपनी जीत का जश्न मनाया है और यह अनुभव भी कुछ अलग नहीं होगा. चलिए बहुत विश्वास के साथ इस अगले फेज की तरफ बढ़ते हैं. हमारे पास मौकों से भरी एक दुनिया एक है जो हमारा इन्तजार कर रही है और मैं आप सब के साथ इस यात्रा पर आगे जाने के लिए काफी उत्साहित हूं.
 
यह भी पढ़ें: DGCA ने Air India पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago