✕

होम / बिजनेस / SEBI के सर्कुलर के बाद NSE ने बदला Expiry Day बदलने का फैसला, 4 अप्रैल से होना था लागू

SEBI के सर्कुलर के बाद NSE ने बदला Expiry Day बदलने का फैसला, 4 अप्रैल से होना था लागू

SEBI के प्रस्ताव के मुताबिक अब हर एक्सचेंज को सिर्फ एक ही दिन वीकली एक्सपायरी का ऑप्शन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

NSE ने Futures & Options (F&O) की एक्सपायरी को गुरुवार से बदलकर सोमवार करने के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया है. ये व्यवस्था मंगलवार, 4 अप्रैल से प्रभावी होने वाली थी. वीकली एक्सपयरी डेट को गुरुवार से बदलकर सोमवार करने के सर्कुलर को फिलहाल स्थगित किया गया है. NSE ने पहले 4 अप्रैल से वीकली एक्सपयरी डेट को बदलकर सोमवार करने की घोषणा की थी. यह कदम सेबी द्वारा एकसमान एक्सपयरी डेट पर कंसल्टेशन पेपर जारी करने के बाद उठाया गया है. 

NSE ने किया बड़ा बदलाव

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा जारी कंसल्टेशन पेपर के बाद गुरुवार, 27 मार्च देर रात इस निर्णय की घोषणा की गई. NSE ने 27 मार्च को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि उसने वीकली Futures & Options (F&O) एक्सपायरी डेट को संशोधित करने के अपने निर्णय को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है.

वर्तमान में, सभी NSE कॉन्ट्रैक्ट्स की समाप्ति गुरुवार को होती है. दूसरी ओर, BSE की वीकली F&O एक्सपायरी मंगलवार को होती है. इससे पहले मार्च में, NSE ने कहा था कि 4 अप्रैल, 2025 से प्रभावी, यह निफ्टी इंडेक्स साप्ताहिक डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी को गुरुवार से सोमवार तक ट्रांसफर कर देगा. यह व्यवस्था निफ्टी के मासिक, त्रैमासिक और अर्ध-वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर भी लागू होने वाली थी.

SEBI के प्रस्ताव में क्या कहा गया?

सेबी के परामर्श पत्र, जिसे 27 मार्च को भी जारी किया गया था, सभी इक्विटी डेरिवेटिव अनुबंधों की एक्सपयरी को मंगलवार या गुरुवार को रखने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके अलावा, इसमें सभी एक्सचेंजों के लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी डे या सेटेलमेंट डेट को बदलने से पहले सेबी की मंजूरी लेने की आवश्यकता बताई गई है. इसके पीछे SEBI का मकसद का बाजार में उतार-चढ़ाव को कम करना है. SEBI यह भी चाहता है कि एक्सचेंज एक्सपयरी डेट को बदलने से पहले अनुमति लें. सेबी के कंसल्टेशन पेपर पर पब्लिक रिएक्शन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2025 है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

6 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

6 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

10 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 minutes ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

6 hours ago