होम / बिजनेस / बदल जाएगा ब्रिटेन में बहुत कुछ, करेंसी से लेकर राष्ट्रगान तक, इनको मिलेगा कोहिनूर का ताज

बदल जाएगा ब्रिटेन में बहुत कुछ, करेंसी से लेकर राष्ट्रगान तक, इनको मिलेगा कोहिनूर का ताज

United Kingdom में महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है. यह बदलाव यहां की करेंसी से लेकर पासपोर्ट और राष्ट्रगान तक होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः United Kingdom में महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद बहुत कुछ बदलने वाला है. यह बदलाव यहां की करेंसी से लेकर पासपोर्ट और राष्ट्रगान तक होगा. वहीं राष्ट्राध्यक्ष की सील में भी बदलाव होगा. इतना ही नहीं किंग चार्ल्स को राजा कहलाने तो जाया लगा है, लेकिन इनकी ताजपोशी में महीनों का वक्त लगेगा. वहीं महारानी के कोहिनूर हीरे जड़े ताज को भी अब प्रिंस चार्ल्स नहीं पहनेंगे, बल्कि इसे कोई और पहनेगा. 

करेंसी नोट और सिक्कों में होगा बदलाव

सात दशक तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का शासन 96 साल में उनके निधन के बाद अब बड़ा बदलाव देखेगा. उनके शासनकाल में ब्रिटेन में चलने वाली पाउंड करेंसी और सिक्कों पर इनकी तस्वीर जाती थी, लेकिन अब इन दोनों पर नए राजा की तस्वीर जाएगी. नए नोट और सिक्कों के सर्कुलेशन में आने के बाद धीरे-धीरे पुराने सभी नोट और सिक्के बाजार में चलन से बंद कर दिए जाएंगे और बैंक इनको वापस ले लेंगे. हालांकि यह बदलाव फटाफट नहीं होगा, बल्कि इसमें समय लगेगा. मौजूदा समय में इंग्लैंड के अलावा 10 और देशों में एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो वाली करेंसी चलन में है. 

राष्ट्रगान में होगा बदलाव

इसके साथ ही देश के राष्ट्रगान में God save the Queen King की जगह अब God save the  King लाइन का इस्तेमाल किया जाएगा. यूनाइटेड किंगडम में अब से इसी राष्ट्रगान का इस्तेमाल किया जाएगा. 

इनको मिलेगा कोहिनूर का ताज

अब राजा के बाद महारानी की उपाधि भी बदल जाएगी. चार्ल्स की पत्नी कैमिला पार्कर अब ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि से संबोधित की जाएंगी. चार्ल्स से शादी करने के बाद से ही यह तय था कि कैमिला इस उपाधि को ग्रहण करेंगी, लेकिन उन्हें यह उपाधि किसी संप्रभुता वाले अधिकार के बिना दी जाएगी. परंपरागत रूप से राजा की पत्नी ‘रानी’ होती हैं, लेकिन चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा. हालांकि इसका हल भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने निकाल दिया था. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सार्वजनिक घोषणा की थी कि उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला को ‘क्वीन कंसोर्ट’ की उपाधि दी जाएगी. इसके अलावा जिस कोहिनूर हीरे से जड़ित ताज को महारानी पहनती थी, उसको अब कैमिला पहनेंगी. 14वीं सेंचुरी में यह भारत में पाया गया था, लेकिन सदियों से यह अलग-अलग हाथों में रहा है. ब्रिटिश शासन में 1849 में जब पंजाब का विलय किया गया था तो यह हीरा क्वीन विक्टोरिया को मिल गया था. तब से ही यह हीरा ब्रिटिश राज परिवार के पास है.

चार्ल्स के राज्याभिषेक में लग सकता है समय

किंग चार्ल्स राजा तो घोषित हो गए हैं, लेकिन उनके राज्याभिषेक में महीनों का वक्त लग सकता है.   एलिजाबेथ के मामले में अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम के निधन के बाद छह फरवरी, 1952 को वह महारानी बन गई थीं. लेकिन इसके 16 महीने बाद दो जून, 1953 को उनका राज्याभिषेक हुआ.

यह है ब्रिटेन में राजा बनने की प्रक्रिया

  • सम्राट की मृत्यु के 24 घंटों के भीतर 'एक्सेस काउंसिल' द्वारा लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में एक नए राजा की घोषणा औपचारिक रूप से जल्द से जल्द की जाती है.
  • इसमें प्रिवी काउंसिल के अधिकारी होते हैं, जिसमें वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री, न्यायाधीश और चर्च ऑफ इंग्लैंड के नेता शामिल हैं, जिन्हें बैठक के लिए महल में बुलाया जाता है.
  • संसद को फिर से सांसदों के लिए नए सम्राट के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए बुलाया जाता है.
  • नया सम्राट 1707 के संघ अधिनियम के अनुसार, चर्च ऑफ स्कॉटलैंड के रखरखाव के लिए सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी काउंसिल के समक्ष शपथ लेगा.
  • नए सम्राट अथवा महारानी की घोषणा को तब सार्वजनिक रूप से सेंट जेम्स पैलेस के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम को बनाने वाले चार देशों की राजधानी एडिनबर्ग, कार्डिफ और बेलफास्ट में पढ़ा जाता है।
  •  चार्ल्स के राजा घोषित करने के बाद सत्र के पहले दिन या राज्याभिषेक के समय, जो भी पहले हो, संसद में घोषित करना होगा कि वह एक आस्थावान प्रोटेस्टैंट हैं.
  • शपथ ग्रहण घोषणा अधिनियम 1910 द्वारा अनिवार्य है.
  • किंग चार्ल्स को 1689 के राज्याभिषेक शपथ अधिनियम, 1701 के तहत राज्याभिषेक की शपथ लेनी होगी.

VIDEO: RBI ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे हो सकेगा KCC का आवेदन

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

59 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago


बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

30 minutes ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

59 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago