होम / बिजनेस / Paytm के बाद अब RBI ने इन दो कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा नहीं कर सकते ऐसा 

Paytm के बाद अब RBI ने इन दो कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा नहीं कर सकते ऐसा 

RBI के आदेश के बाद इस पूरे मामले में वीजा की ओर से अपने ग्राहकों को एक संदेश जारी किया गया है जबकि मास्‍टरकार्ड ने अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

31 जनवरी को Paytm के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद अब आरबीआई ने मॉस्‍टरकार्ड (Mastercard) और वीजा (Visa) को सख्‍त निर्देश जारी किए हैं. RBI ने कहा है कि छोटी कंपनियां कार्ड के माध्‍यम से उन लोगों को पेमेंट नहीं कर सकती हैं जिनका KYC तक पूरा नहीं हुआ है. उन्‍होंने इस तरह की पेमेंट को तुरंत रोकने को कहा था, जिसके बाद कार्ड पेमेंट गेटवे मास्‍टरकार्ड और वीजा ने पेमेंट रोक दी है.  

RBI ने अपने आदेश में क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने ये कदम क्‍यों उठाया है इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की चिंता नॉन केवाईसी फर्मों को कार्ड से हो रही पेमेंट को लेकर है. RBI इस पेमेंट फ्लो को रोकना चाह रहा है. हालांकि उनके खाते केवासी की औपचारिकता को पूरा करते हों लेकिन वो कार्ड से पेमेंट लेने के लिए मान्‍य नहीं हैं. 

वीजा की ओर से जारी किया गया है नोटिस 
RBI के निर्देश के बाद वीजा की ओर से उन उद्यमों को नोटिस जारी किया गया है अगली सूचना तक सभी व्‍यवसायिक भुगतान सेवा प्रदाता से जुड़े लेनदेन को रोक दिया है. इसलिए वीजा की ओर से कहा गया है कि वो कंपनी के साथ पंजीकृत हों. इससे अलग हमारे द्वारा सलाह दिए जाने तक तुरंत निलंबित किया जाएगा. वीजा की ओर से ये भी कहा गया है कि संचार से पहले किसी भी तरह के लेनदेन को व्‍यापार के सामान्‍य व्‍यवहार में निपटाया जाएगा. इसलिए इस संदेश के बाद हमें एक सूचना जरूर दें कि आपके द्वारा मर्चेंट आईडी को ब्‍लॉक कर दिया गया है. ऐसा ना करने पर आप पर रेग्‍यूलेटरी रोक लगाई जा सकती है. जबकि मास्‍टरकार्ड की ओर से ऐसा कोई भी नोटिस अभी तक जारी नहीं किया गया है. 

फिनटेक कंपनियों ने भी रोकी पेमेंट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एक फिनटेक कंपनी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि अगली सूचना तक वाणिज्यिक कार्ड के माध्‍यम से किए जाने वाले व्‍यवसायिक भुगतान को तुरंत प्रभाव से रोक दें. फिनटेक अधिकारी ने ये भी बताया कि इससे लोगों के किराए और उनके बच्‍चों के ट्यूशन की फीस भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में अब उपभोक्‍ता इस तरह की पेमेंट करने के लिए क्रेड, पेटीएम और नोब्रोकर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. दरअसल सामान्‍यतौर पर कंपनियां इस तरह के व्‍यवसायिक भुगतान आरटीजीएस और नेफ्ट के माध्‍यम से करते हैं. इस सेक्‍टर में कार्ड पेमेंट का भुगतान सामान्‍य तौर पर नहीं किया जाता है. जब तक कि फिनटेक और कार्ड नेटवर्क ने ऐसा सिस्‍टम ना बनाया हो जिससे पेमेंट हो सकती है.

ये भी पढ़ें: महंगाई के मोर्चे पर आई राहत की खबर, इस वजह से हुई कमी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.