✕

होम / बिजनेस / Maruti के बाद Tata और KIA ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमतें, जानिए क्या है इसका कारण?

Maruti के बाद Tata और KIA ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमतें, जानिए क्या है इसका कारण?

Tata Motors और KIA India ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनियों द्वारा कीमतों में की जा रही यह बढ़ोतरी दिखाती है कि बाजार में कच्चे माल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस साल की दूसरी तिमाही में कार कंपनियां फिर से अपने वाहनों की कीमतों में वृद्धि करने जा रही हैं. ऐसे में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के बाद अब टाटा मोटर्स (Tata Moors) और किआ इंडिया (KIA India) ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करदी है. इन बढ़ी हुई कीमतों का असर अगले महीने से दिखाई देगा. तो आइए जानते हैं कि किस कंपनी की गाड़ियां कितनी महंगी होंगी और इस बढ़ोतरी का क्या कारण है?

टाटा मोटर्स और किआ ने बढ़ाई कीमतें

मारुति सुजुकी इंडिया के बाद अब टाटा मोटर्स और किआ इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों सहित पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी. इस बढ़ोतरी के कारण कंपनी की गाड़ियों की कीमत में 3% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. यह इस साल की दूसरी कीमत वृद्धि होगी, क्योंकि जनवरी में भी कंपनी ने 3% तक की बढ़ोतरी की थी.

किआ इंडिया ने भी 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमत में 3% तक का इज़ाफा करने की घोषणा की है. किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरदीप सिंह बरार ने बताया कि बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. 

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

इन कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण उन्हें अपने उत्पादों की कीमत बढ़ानी पड़ रही है. इससे पहले सोमवार को मारुति सुजुकी ने भी अगले महीने से अपने सभी मॉडल की कीमतों में चार प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी. 

होंडा भी बढ़ा सकती है कीमतें

होंडा कार्स इंडिया ने भी संकेत दिए हैं कि वह अगले महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि अन्य कंपनियों की तरह होंडा भी अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा कर सकती है.

मारुति की गाड़ियां भी होंगी महंगी

मारुति सुजुकी की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है. जनवरी में कंपनी ने अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी. मारुति की गाड़ियों की कीमतें इस वक्त 4.23 लाख रुपये से लेकर 29.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

11 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

13 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

13 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

7 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

7 hours ago