होम / बिजनेस / पहले हायरिंग कि घोषणा और फिर कर दी सैंकड़ों लोगों की छंटनी

पहले हायरिंग कि घोषणा और फिर कर दी सैंकड़ों लोगों की छंटनी

आज सुबह जहां डिज्नी ने 7000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया वहीं बैंकिंग कंपनी JP मोर्गन ने बैंकर्स की हायरिंग की घोषणा करने के कुछ देर बाद ही सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बुधवार को बैंकर्स हायर करने की घोषणा के कुछ ही घंटों के बाद JP मोर्गन चेज एंड कंपनी ने कांट्रेक्ट पर काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. आपको बता दें कि इस वक्त दुनिया भर में छंटनी का दौर चला रहा है जिसमें गूगल, मेटा, ट्विटर जैसी बड़ी कम्पनीज भी शामिल हैं. JP मॉर्गन चेज कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी लगातार अपने बिजनेस और कस्टमर की जरूरतों को रिव्यू करती रहती है और इसी के हिसाब से स्टाफ को भी एडजस्ट करती रहती है.

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जरुरत पड़ने पर कंपनी नए रोल्स के लिए हायरिंग करती है और अगर जरुरत पड़े तो पदों को कम भी कर देती है. आज दिन की शुरुआत में कंपनी ने कहा था कि साल 2024 तक छोटे बिजनेस को सर्विसेज देने के लिए वह 500 बैंकर्स को हायर करने के बारे में सोच रही है. इस फैसले से कंपनी की वर्कफोर्स में 20% की वृद्धि हो सकती है. इस वक्त कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2300 है. JP मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने एक इंटरव्यू के दौरान वॉल स्ट्रीट के दुसरे बैंकों द्वारा छंटनी के बारे में पूछने पर कहा था कि अभी JP मॉर्गन में हायरिंग के मौके ज्यादा हैं.

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था – दुनिया भर में हम अभी भी अपनी और ब्रान्चेस खोल रहे हैं और साथ ही बैंकर्स, कंज्यूमर बैंकर्स, छोटे बिजनेस बैंकर्स, मिडिल मार्केट बैंकर्स की हायरिंग भी कर रहे हैं. JP मॉर्गन द्वारा सर्वे किये गए छोटे बिजनेस ओनर्स को इस साल रिसेशन की उम्मीद है. लेकिन इन बिजनेस ओनर्स में से दो तिहाई ने अपनी बिक्री और प्रॉफिट में वृद्धि देखी है जिसकी वजह से वे मार्किट से उम्मीद लगाए हुए हैं. सितम्बर में JP मॉर्गन के ग्लोबल चीफ इन्फोर्मेशन ऑफिसर लोरी बियर ने बताया था कि टेक में बढ़ते मुकाबले की वजह से कंपनी दुनिया भर से 2000 इंजीनियरों की हायरिंग करने के बारे में सोच रही है.

वॉल स्ट्रीट की नामी कंपनियों में शामिल गोल्डमन सैक्स ग्रुप और मॉर्गन स्टैनली ने खराब होते इकनोमिक हालातों के चलते पिछले कुछ दिनों में हजारों छंटनी की हैं. साथ ही टेक इंडस्ट्री ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए लाखों लोगों को नौकरी से निकाल दिया. बुधवार को दिन की शुरुआत में ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की नामी कंपनी डिज्नी ने भी 7000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी. 2 अक्टूबर 2021 तक कंपनी ने दुनिया भर से 19000 हजार लोगों नौकरी की हायरिंग की थी, जिसमें से 80% लोग फुल टाइम कर्मचारी थे.

यह भी पढ़ें: Amrit Bharat Station Scheme: 1200 रेलवे स्टेशन्स का होगा मेकओवर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

20 hours ago