होम / टेक / Apple के बाद अब ये दिग्गज कंपनी भारत में तैयार करेगी अपने SmartPhone 

Apple के बाद अब ये दिग्गज कंपनी भारत में तैयार करेगी अपने SmartPhone 

PM मोदी की महत्वकांक्षी योजना मेक इन इंडिया की सफलता का ग्राफ और चढ़ गया है. Apple के बाद अब एक ब्रिटिश कंपनी ने भारत में अपने स्मार्टफोन तैयार करने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple के बाद अब एक दिग्गज ब्रिटिश कंपनी भारत में अपने स्मार्टफोन तैयार करने जा रही है. इसे मेक इन इंडिया (Make in India) की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. जाहिर है, जब ब्रिटिश कंपनी नथिंग (Nothing) भारत में अपने फोन तैयार करेगी, तो इससे हमारे यहां नए रोजगार भी उत्पन्न होंगे. बता दें कि Apple भारत में बड़े पैमाने पर iPhone बना रही है. हाल ही में कंपनी ने भारत में अपने दो आधिकारिक स्टोर खोले हैं. इसके साथ ही कंपनी की योजना देश में अभी कुछ और स्टोर्स खोलने की भी है.   

प्लास्टिक फ्री होगी अनबॉक्सिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रैंड नथिंग (Nothing) ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को भारत में बनाने की घोषणा की है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे तैयार करने में पर्यावरण का काफी ध्यान रखा जाएगा. Phone (1) की तुलना में इसमें 3 गुना ज्यादा रिसाइकल्ड यानी कि बायो-बेस्ड पार्ट्स होंगे. इसकी अनबॉक्सिंग पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होगी और इसके फाइनल एसेंबली प्लांट पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेंगे. इतना ही नहीं फोन का फ्रेम 100% रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बना होगा.

2020 में हुई थी स्थापना
Nothing Phone (2) की खासियत के बारे में जानने से पहले इसे बनाने वाली कंपनी के बारे में जानते हैं. Nothing की स्थापना 2020 में लंदन में हुई थी और यह ब्रिटेन की दिग्गज कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल है. कंपनी पिछले कुछ समय से भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है. Nothing ने भारत में चार कंज्यूमर टेक प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. देश में इसके अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर्स की संख्या 230 से ज्यादा है. एक रिपोर्ट बताती है कि कंपनी के Phone (1) को टाइम मैगजीन ने 2022 के बेस्ट इनोवेशंस में शामिल किया था. कंपनी अपने दो ऑडियो प्रोडक्ट्स Ear (1) और Ear (Stick) की दुनियाभर में 1,000,000 से अधिक यूनिट्स बेच चुकी है. 

क्या है Phone (2) में खास?
कंपनी का दावा है कि Phone (2) दुनिया का सबसे ज्यादा सस्टेनेबल स्मार्टफोन है. नया फोन पिछले फोन के मुकाबले कम से कम 5 किलो कम कार्बन फुटप्रिंट देगा. जबकि इसकी बैटरी की क्षमता पिछले फोन से 200 MAH ज्यादा है. नए फोन में पुराने वाले की तुलना में 3 गुना ज्यादा रिसाइकल्ड पार्ट्स हैं. इसकी पैकेजिंग पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगी. कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि Nothing स्मार्टफोन अपने आइकॉनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जाने जाते हैं. जिसके लिए हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेसेज और प्रीसिशन इंजीनियरिंग की जरूरत होती है. भारत के पास इसकी क्षमता है, इसलिए भारत में स्मार्टफोन बनाने का फैसला लिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago