होम / बिजनेस / आखिर इस बार दिवाली पर कैसा है बाजार का मिजाज, क्‍या खुश हैं व्‍यापारी

आखिर इस बार दिवाली पर कैसा है बाजार का मिजाज, क्‍या खुश हैं व्‍यापारी

भारत और चीन के बीच व्‍यापारिक फ्रंट पर भारत और चीन के बीच बड़ी साझेदारी है. 2020 में व्‍यापार अरब डॉलर था जबकि 2021 में आंकड़ा 115 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिवाली का त्‍योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. कारोबारियों के लिए ये मौका अपने व्‍यवसाय में बड़ा मुनाफा कमाने का होता है. त्‍योहार की शुरुआत दशहरे से हो जाती है. लेकिन इस बार के त्‍योहारी सीजन से कारोबारी बहुत ज्‍यादा खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि जो कारोबार दशहरे से शुरू हो जाता है वो इस बार दशहरा बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है. जिसने व्‍यापारियों को निराश कर दिया है.

आखिर क्‍यों निराश हैं व्‍यापारी

चांदनी चौक के भागीरथ प्‍लेस में पिछले एक दशक से भी ज्‍यादा समय से कारोबार कर रहे प्रवीन कुमार राणा बताते हैं कि इस बार बाजार में चीन के माल में कोई कमी नहीं है. लेकिन इस बार कारोबार में 30 प्रतिशत तक की कमी है. इसकी एक बड़ी वजह महंगाई बढ़ना है. उनका कहना है कि इससे ज्‍यादा ग्राहकों का रिस्‍पॉन्‍स पिछले साल था. हालांकि रेट में कोई बहुत ज्‍यादा बदलाव नहीं आया है, लेकिन जिस लड़ी में पहले 15 बल्‍ब आते थे उसमें आज 12 ही बल्‍ब आ रहे हैं.

बाजार में नहीं है ज्‍यादा रौनक

चांदनी चौक के ही व्‍यापारी महेश अग्रवाल बताते हैं कुछ इलैक्‍ट्रॉ‍निक उपकरणों के दामों में कमी हुई है तो ज्‍यादा सामानों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है और उसका सीधा असर सेल पर आ रहा है. बाजार में उसी की वजह से ग्राहक भी नहीं है.

बॉयकॉट चाइना कैंपेन भी नहीं है बाजार में

पिछले कुछ सालों से लगातार चाइनीज सामानों के बायकॉट कैपेंन के कारण भी व्‍यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस बार ये कैंपेन भी नहीं हैं बावजूद इसके भी व्‍यापारी निराश नजर आ रहे हैं.

चीन के माल का होता है बड़ी संख्‍या में इस्‍तेमाल

भारत और चीन के बीच सामरिक तौर पर भले ही भारत के रिश्‍ते अच्‍छे न हो लेकिन व्‍यापारिक फ्रंट पर भारत और चीन के बीच बड़ी साझेदारी है. इसका अंदाजा दोनों देशों के बीच होने वाले व्‍यापार से समझा जा सकता है. 2020 में भारत और चीन के बीच  86 अरब डॉलर का करोबार हुआ था जबकि 2021 में दोनों देशों के बीच व्‍यापार का आंकड़ा 115 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

ग्राहक भी है परेशान

 चांदनी चौक में शॉपिंग करने के लिए आने वाले ग्राहक भी महंगाई से परेशान हैं. उनका कहना है कि सामान तो लेना है लेकिन महंगाई ने सभी को परेशान कर दिया है. लेकिन करें क्‍या दिवाली का सामान तो खरीदना है ही. उनका कहना है कि महंगाई ने उनके घर का बजट बिगाड़ दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago