होम / बिजनेस / एयर इंडिया के बाद अब इन दो कंपनियों की बारी, सरकार ने शुरू की बेचने की तैयारी

एयर इंडिया के बाद अब इन दो कंपनियों की बारी, सरकार ने शुरू की बेचने की तैयारी

मोदी सरकार सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के अपने अभियान में तेजी से लगी हुई है. IDBI बैंक और भारत पेट्रोलियम लिमिटेड को भी सरकार जल्द बेच सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एयर इंडिया (Air India) को निजी हाथों में सौंपने के बाद अब सरकार दो अन्य कंपनियों को बेचने जा रही है. एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) और एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIISL), एयर इंडिया से अलग हुईं कंपनियां हैं जिनकी बिक्री की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने AIASL और AIISLमें निवेशकों की दिलचस्पी का पता लगाने के लिए बैठकें और रोड शो शुरू किए हैं. जल्द ही इच्छुक बोलीदाताओं से आमंत्रित किया जाएगा.

पहले ही किया था ऐलान
सरकार ने कर्ज में डूबी एयर इंडिया को पिछले साल अक्टूबर में टाटा ग्रुप (Tata Group) को 18,000 करोड़ रुपए में बेचा था. लेकिन AIASL और AIISL इस डील का हिस्सा नहीं थीं. इन सहायक कंपनियों और गैर-प्रमुख संपत्तियों को एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (AIAHL) में स्थानांतरित कर दिया गया है. सरकार ने तब कहा था कि इन्हें बाद में बेचा जाएगा. इसी क्रम में दीपम ने हाल ही में एआईएएसएल और एआईईएसएल के निजीकरण के लिए निवेशक बैठकों का आयोजन किया.

जल्द लगेगी बोली 
मोदी सरकार सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के अपने अभियान में तेजी से लगी हुई है. IDBI बैंक और भारत पेट्रोलियम लिमिटेड को भी सरकार जल्द बेच सकती है. हालांकि, सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है, लेकिन वो पीछे हटने को तैयार नहीं. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में 'दीपम' के सचिव तुहिन कांत पांडेय के हवाले से बताया गया था कि विभाग आशय पत्र पर काम कर रहा है और जल्द ही IDBI बैंक के निजीकरण के लिए निवेशकों से शुरुआती बोलियां आमंत्रित करेगा. IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की हिस्सेदारी 49.24 प्रतिशत है. मौजूदा समय में एलआईसी बैंक का प्रवर्तक भी है.

क्या है 'दीपम'
तुहिन कांत पांडेय 'दीपम' के सचिव हैं. कुछ साल पहले तक 'दीपम' नाम का कोई विभाग नहीं था. दरअसल, केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल 2016 को 'विनिवेश विभाग' का नाम बदलकर 'दीपम' यानी डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट कर दिया था. 'दीपम' केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करता है और केंद्र सरकार की इक्विटी में निवेश सहित सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों के विनिवेश से सम्बंधित मामलो को देखता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.