होम / बिजनेस / भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 साल बाद फिर FTA पर होगी बातचीत, जानें पूरी खबर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 10 साल बाद फिर FTA पर होगी बातचीत, जानें पूरी खबर

लगभग 10 सालों के अंतराल के बाद भारत और न्यूजीलैंड ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के लिए वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की है. बता दें कि, यह वार्ता साल 2010 में शुरू हुई थी और साल 2015 में रुक गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड ने अप्रैल 2010 में समग्र आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर बातचीत शुरू की थी. जिसका उद्देश्य वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के व्यापार को बढ़ावा देना था. लेकिन नौ दौर की वार्ताओं के बाद 2015 में ये चर्चा रुक गई थी.

फिर से बातचीत शुरू करने की घोषणा

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, दोनों देश भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर फिर से वार्ता शुरू करने की घोषणा करते हैं.' इस समझौते का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और बाजार पहुंच को आसान बनाना है. यह अहम फैसला 16 मार्च, 2025 को भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच एक बैठक की दौरान लिया गया, जिसने दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की नींव रखी.

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का असर

यह घोषणा तब हुई जब न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत की चार दिवसीय यात्रा (16-20 मार्च) पर आए हुए हैं. केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया. वह रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन 16 से 20 मार्च तक देश में रहेंगे.

व्यापार मंत्रियों की बैठक के बाद फैसला

यह निर्णय भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की बैठक के बाद लिया गया. इसे लेकर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मजबूत संबंधों और आर्थिक पूरकताओं पर आधारित है. दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को शामिल करते हुए अपने द्विपक्षीय संबंधों को बनाने की दिशा में लगातार काम किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago