✕

होम / बिजनेस / AESL की वैश्विक बाजार में एंट्री, Kuiper Group का 9.25 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण

AESL की वैश्विक बाजार में एंट्री, Kuiper Group का 9.25 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण

यह अधिग्रहण AESL की मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में उपस्थिति मजबूत करेगा और उसके O&M सेवाओं के वैश्विक विस्तार को गति देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऊर्जा और खनन क्षेत्रों की अग्रणी एकीकृत सेवा प्रदाता एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने आज घोषणा काइपर ग्रुप (Kuiper Group), यूएई के अधिग्रहण की घोषणा की है. कंपनी ने काइपर ग्रुप में 100 प्रतिशत अधिग्रहण गुल्फ कैपिटल (एक प्रमुख प्राइवेट इक्विटी फंड) से 9.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर में ऑल-कैश डील के तहत किया है. यह अधिग्रहण आगामी दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद एशियन एनर्जी सर्विसेज काइपर ग्रुप, उसकी वैश्विक प्रबंधन टीम और सामान्य कार्यशील पूंजी का स्वामित्व ग्रहण करेगी. इस अधिग्रहण को आंतरिक नकदी प्रवाह और ऋण के संयोजन से वित्तपोषित किया जाएगा.

एक वैश्विक उपस्थिति वाली ऊर्जा सेवा कंपनी

काइपर ग्रुप एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त कंपनी है, जो विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र के लिए एकीकृत मानव संसाधन समाधान प्रदान करती है. यह समूह मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे ऊर्जा-समृद्ध क्षेत्रों में सक्रिय है और सऊदी अरब, कतर और यूएई में इसकी मजबूत उपस्थिति है. वित्त वर्ष दिसंबर 2024 में काइपर ग्रुप का वार्षिक राजस्व लगभग 68 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है, और यह एक लाभकारी व्यवसाय है, जिससे इस अधिग्रहण की रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है.

वैश्विक विस्तार की दिशा में अहम कदम

एशियन एनर्जी सर्विसेज इस अधिग्रहण के जरिए मिडिल ईस्ट और साउथ-ईस्ट एशिया में अपने ऑपरेशंस एंड मेंटेनेंस (O&M) सेवाओं का विस्तार करना चाहती है. काइपर की मौजूदगी एशियन एनर्जी को इन नए बाजारों तक पहुंचने और अपने वैश्विक विकास लक्ष्यों को गति देने में मदद करेगी.

एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कपिल गर्ग ने कहा “काइपर ग्रुप का अधिग्रहण एशियन एनर्जी सर्विसेज की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. यह रणनीतिक कदम हमें वैश्विक ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक सक्रिय भागीदारी का अवसर देगा और हमारे O&M सेवा प्लेटफॉर्म को विस्तार योग्य और भविष्य के लिए तैयार बनाएगा. काइपर की मजबूत क्षेत्रीय उपस्थिति हमारे सेवा दायरे को व्यापक बनाने की आधारशिला बनेगी. मैं काइपर की प्रबंधन टीम और कर्मचारियों का एशियन एनर्जी परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं और इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं.”

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

3 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.