✕

होम / बिजनेस / Aditya Birla ने बेचा अपना ये बिजनेस, ₹3,498 करोड़ में हुई डील, ये कंपनी बनी खरीददार

Aditya Birla ने बेचा अपना ये बिजनेस, ₹3,498 करोड़ में हुई डील, ये कंपनी बनी खरीददार

आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) ने जानकारी दी है कि कंपनी ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर उपक्रम को 3498 करोड़ रुपये में बेच दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस कंपनी की रियल एस्टेट शाखा, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट लिमिटेड (ABREL) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ITC को अपने पल्प और पेपर बिज़नेस को 3,498 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है. कंपनी के मुताबिक, यह सौदा Century Pulp and Paper (CPP) को ITC को सौंपने के लिए किया गया है, जिससे शेयरधारकों को अधिक मूल्य प्राप्त हो सके और कंपनी अपने रियल एस्टेट कारोबार पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सके.

दोनों कंपनियों ने क्या कहा?

ABREL के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. डालमिया ने कहा, "हम कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में हैं और यह निर्णय हमें हमारे रियल एस्टेट बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा." उन्होंने आगे बताया कि CPP की गिनती हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन और उच्च स्थिरता मानकों वाली कंपनियों में रही है. अब इसे ITC जैसे मजबूत खिलाड़ी के हाथों में सौंपकर हम इसे अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं. वहीं ITC ने इस सौदे को अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा बताया. कंपनी ने कहा कि इससे पेपरबोर्ड और स्पेशलिटी पेपर्स कारोबार को नई गति मिलेगी और एक नए लोकेशन पर इसकी क्षमता बढ़ाने का मौका मिलेगा.

क्या होगा आगे?

इस सौदे के तहत 14,980 करोड़ रुपये के चल रहे आवासीय प्रोजेक्ट्स और 48,367 करोड़ रुपये के आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रहेगा. यह ट्रांजैक्शन अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसमें CCI (Competition Commission of India) और अन्य वैधानिक मंजूरियां आवश्यक होंगी. बता दें कि इस डील में JM Financial Limited ने एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई, जबकि AZB & Partners ने लीगल एडवाइजर के रूप में सहयोग किया.

कैसा रहा ABREL का परफॉर्मेंस?

वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में पल्प और पेपर कारोबार ने 2,382.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में 5.34 फीसदी कम है. वहीं, कंपनी का रियल एस्टेट कारोबार तेजी से बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में इसका राजस्व 777.71 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में यह बढ़कर 832.21 करोड़ रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर छह गुना वृद्धि है.

रियल एस्टेट में बिड़ला ग्रुप का विस्तार

ABREL मुंबई, बेंगलुरु, नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है. ग्रुप की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने हाल ही में गुरुग्राम में Birla Arika परियोजना के तहत 3,000 करोड़ रुपये के घर बेचे हैं. कंपनी ने पुणे में भी अपना पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जिसका अनुमानित राजस्व 2,700 करोड़ रुपये है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

4 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

4 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

19 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

21 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.