होम / बिजनेस / अडानी की पावर कंपनी चमकी: नेटवर्क, कमाई और स्मार्ट मीटर में जबरदस्त ग्रोथ, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से परिचालन क्षमताएं हुई मजबूत

अडानी की पावर कंपनी चमकी: नेटवर्क, कमाई और स्मार्ट मीटर में जबरदस्त ग्रोथ, ₹5,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से परिचालन क्षमताएं हुई मजबूत

Adani Energy Solutions Limited (AESL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क, ऑर्डर बुक, और तकनीकी क्षमताओं में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज कारोबारी अडानी ग्रुप (Adani Goup)के मालिक गौतम अडानी की ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी Adani Energy Solutions Limited (AESL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अपने बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को 30% तक बढ़ाया है, जिससे अब इसकी कुल नेटवर्क लंबाई 26,696 किलोमीटर हो गई है. पिछले साल इसी अवधि में यह 20,509 किलोमीटर थी. इस उछाल का मुख्य कारण कंपनी को मिले नए और अहम प्रोजेक्ट्स हैं. आइए कंपनी के वित्तीय परिणाम पर एक नजर डालते हैं.

नवीनाल और महान ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से मिला बड़ा लाभ
मार्च तिमाही में कंपनी को दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स मिले — नविनाल (मुंद्रा) और महान ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट. इनकी कुल लागत लगभग 5,000 करोड़ रुपये है. इन प्रोजेक्ट्स की वजह से कंपनी की बुनियादी संरचना और परिचालन क्षमताएं काफी मजबूत हुई हैं.

ऑर्डर बुक में तीन गुना से अधिक इजाफा  
AESL की ऑर्डर बुक में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. कंपनी के पास फिलहाल 59,936 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं, जो कि पिछले साल के 17,000 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.5 गुना अधिक है. यह इशारा करता है कि आने वाले वर्षों में कंपनी की विकास गति और तेज होगी.

बिजली ट्रांसफर क्षमता में रिकॉर्ड बढ़ोतरी  
कंपनी की बिजली ट्रांसफर क्षमता भी इस तिमाही में काफी बढ़ी है. मार्च 2025 तक यह बढ़कर 90,236 मेगावोल्ट एम्पियर (MVA) पहुंच गई, जो एक साल पहले 57,011 MVA थी. यह आंकड़ा AESL की तकनीकी और परिचालन मजबूती को दर्शाता है.

स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन में अग्रणी भूमिका  
AESL स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में भी देश की अग्रणी कंपनी बन गई है. इस तिमाही में कंपनी ने 31 लाख स्मार्ट मीटर लगाए. कंपनी का लक्ष्य है कि अगले वित्तीय वर्ष (FY26) तक कुल 1 करोड़ स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर दिए जाएं. अगले साल का लक्ष्य 60 से 70 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का है.

बिजली बिक्री और ग्राहक आधार में बढ़ोतरी  
मार्च 2025 तिमाही में कंपनी ने 2,413 मिलियन यूनिट बिजली बेची, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,226 मिलियन यूनिट थी. वहीं, AESL के ग्राहकों की संख्या बढ़कर अब 31.8 लाख हो गई है.

Adani Green Energy जुटाएगी $409 मिलियन  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Adani Green Energy ने भी बड़ा ऐलान किया है. कंपनी $409 मिलियन (करीब ₹3,400 करोड़) जुटाने की योजना पर काम कर रही है, जिसे विभिन्न परियोजनाओं में लगाया जाएगा. इससे ग्रुप की ऊर्जा क्षेत्र में पकड़ और भी मजबूत होने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

13 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

13 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago