✕

होम / बिजनेस / अडानी ने Google को किराये पर दी अपनी जगह, Rent सुन होश उड़ जाएंगे

अडानी ने Google को किराये पर दी अपनी जगह, Rent सुन होश उड़ जाएंगे

इसके लिए अडानी इंटरप्राइजेज गूगल की इकाई से हर महीने 235 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से रेंट लेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अडानी इंटरप्राइजेज ने नोएडा स्थित अपने डेटा सेंटर में गूगल की एक इकाई रायडेन इंफोटेक (Raiden Infotech) को 4.64 लाख स्क्वायर फीट जगह किराये पर दी है, जिसका एक महीने का किराया 11 करोड़ रुपये है. CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार, डीसी डेवलपमेंट नोएडा लिमिटेड, जो अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड का हिस्सा है, ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित अडानी डेटा सेंटर में रायडेन इंफोटेक को 10 साल के लिए 4,64,460 स्क्वायर फीट जगह किराये पर दी है.

हर साल एक प्रतिशत बढ़ जाएगा किराया
इसके लिए अडानी इंटरप्राइजेज गूगल की इकाई से हर महीने 235 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से रेंट लेगी. अडानी इंटरप्राइजेज पहले साल रायडेन इंफोटेक से 130.89 करोड़ रुपये किराये के रूप में वसूल करेगी. इसके बाद किराया हर साल 1 प्रतिशत बढ़ जाएगा. डॉक्यूमेंट के हिसाब से लीज एग्रीमेंट पर पिछले महीने ही हस्ताक्षर हुए हैं. हांलाकि इस एग्रीमेंट के बारे में अडानी इंटरप्राइजेज और गूगल की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया गया है.

लगातार कारोबार बढ़ा रहे अडानी
गौरतलब है कि अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी अपना कारोबार लगातार बढ़ाते जा रहे हैं. वे अब सीमेंट कारोबार के भी किंग बनना चाहते हैं. इसलिए वह कई और कंपनियों के अधिग्रहण की तैयारी कर रहे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंबुजा और ACC को अपना बनाने के बाद अडानी की नजर कर्ज से लदी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की सीमेंट यूनिट पर है और इसे खरीदने के लिए बातचीत भी चल रही है.

इन्हें भी बनाएंगे अपना!
इससे पहले, खबर आई थी कि अडानी सीमेंट का कारोबार बढ़ाने के लिए इंडिया सीमेंट और नुवोको विस्टास का भी अधिग्रहण कर सकते हैं. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी समूह जयप्रकाश पावर की सीमेंट यूनिट को खरीदने जा रहा है. हालांकि, इस पर अडाणी ग्रुप और जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है.

5 हजार करोड़ की डील
रिपोर्ट बताती है कि अडानी समूह और जयप्रकाश पावर में बातचीत चल रही है और यह सौदा 5 हजार करोड़ रुपए में हो सकता है. दरअसल, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड अपना कर्ज कम करना चाहती है, इसलिए उसने सीमेंट यूनिट बेचने का फैसला लिया है. बता दें कि कंपनी की सीमेंट ग्राइंडिंग फैसिलिटी की कैपेसिटी 2 mtpa है. इस कंपनी ने मध्य प्रदेश में 2014 से काम करना शुरू किया था. गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने पिछले महीने कहा था कि वह 5 साल में अपनी सीमेंट बनाने की कैपेसिटी को बढ़ाकर 140 mtpa करने का प्लान बना रहा है. इसके लिए ग्रुप 20 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगा.

VIDEO : जिस देश में फैमिली ऑफिस खोल रहे हैं मुकेश अंबानी, जानें क्यों है वो अमीरों का फेवरेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गाड़ियों की बिक्री में 24% की गिरावट, अक्टूबर में बिके 31.72 लाख वाहन; EV की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर

FADA के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देशभर में कुल 31,72,000 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि पिछले साल इसी महीने बिक्री का आंकड़ा इससे काफी अधिक था.

7 minutes ago

2030 तक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 220 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश की उम्मीद: प्रह्लाद जोशी

भारत ने अब तक 310 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता स्थापित की है. 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने के लिए 190 गीगावाट क्षमता और जोड़नी होगी.

2 hours ago

धनतेरस पर शेयर बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक टूटा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ 79,310.01 पर बंद हुआ था. वहीं, एनएसई निफ्टी 576 अंक यानी 2.40 फीसदी चढ़कर 24,536.60 के स्तर पर पहुंच गया था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

18 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

19 hours ago


बड़ी खबरें

सोना या चांदी, 14 साल में किसने कराई ज्यादा कमाई? इस धनतेरस बदल गई तस्वीर

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से अब तक सोने की कीमत 362 फीसदी बढ़ी है, जबकि चांदी में 213 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, बीते एक साल में तस्वीर बदल गई है. धनतेरस 2026 से पहले चांदी ने 21.93 फीसदी रिटर्न देकर सोने को पीछे छोड़ दिया है.

3 hours ago

गाड़ियों की बिक्री में 24% की गिरावट, अक्टूबर में बिके 31.72 लाख वाहन; EV की हिस्सेदारी रिकॉर्ड स्तर पर

FADA के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में देशभर में कुल 31,72,000 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि पिछले साल इसी महीने बिक्री का आंकड़ा इससे काफी अधिक था.

7 minutes ago

2030 तक स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 220 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश की उम्मीद: प्रह्लाद जोशी

भारत ने अब तक 310 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता स्थापित की है. 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने के लिए 190 गीगावाट क्षमता और जोड़नी होगी.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

18 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

20 hours ago