✕

होम / बिजनेस / Adani Power ने भूटान से किया समझौता, लगाएगी 5,000 MW का हाइड्रो पावर प्लांट

Adani Power ने भूटान से किया समझौता, लगाएगी 5,000 MW का हाइड्रो पावर प्लांट

समझौता पहले से चल रही 570/900 मेगावाट वांग्चू जलविद्युत परियोजना पर आधारित है. इसमें DGPC की हिस्सेदारी 51% और अदाणी ग्रुप की हिस्सेदारी 49% है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भूटान और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए, अदानी समूह और भूटान की ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) ने 5,000 मेगावाट जलविद्युत परियोजनाओं के संयुक्त विकास के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता थिम्पू में आयोजित एक समारोह में भूटान के प्रधानमंत्री दशो त्शेरिंग टोबगे, ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम त्शेरिंग और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ.

यह सहयोग भूटान की 2040 नवीकरणीय ऊर्जा रोडमैप के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य देश की ऊर्जा क्षमता को हरित और आत्मनिर्भर बनाना है. इस परियोजना के तहत जलविद्युत और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा.

अधिकारियों ने क्या कहा?

DGPC के प्रबंध निदेशक दशो छेवांग रिंजिन ने कहा कि “यह रणनीतिक साझेदारी भारत और भूटान के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ बनाएगी और भूटान की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के अधिकतम उपयोग में सहायक होगी.” वहीं अडानी ग्रीन हाइड्रो लिमिटेड के COO नरेश तेलगु ने कहा कि “हम भूटान के साथ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना विकसित कर रहे हैं जो भारत और पूरे क्षेत्र की ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करेगी.”

DGPC की 51% और अडानी की 49% हिस्सेदारी

इस समझौते के अंतर्गत, अदानी समूह भारत के वाणिज्यिक ऊर्जा बाज़ारों तक भूटान की बिजली पहुंचाने, वित्तीय सहयोग और प्रोजेक्ट प्रबंधन में DGPC का समर्थन करेगा. यह साझेदारी पहले से चल रही 570/900 मेगावाट वांग्चू जलविद्युत परियोजना पर आधारित है, जिसमें DGPC की 51% और अदानी की 49% हिस्सेदारी है. दोनों कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता न केवल द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देगा, बल्कि भूटान को क्षेत्रीय ऊर्जा व्यापार में एक मजबूत भागीदार बनाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

15 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

8 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

11 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

13 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

13 hours ago