✕

होम / बिजनेस / बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी का भारतीय बिजनेस खरीद रहे अडानी! इतने हजार करोड़ में होगी डील

बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी का भारतीय बिजनेस खरीद रहे अडानी! इतने हजार करोड़ में होगी डील

MR Group की भारतीय संपत्ति के अधिग्रहण से Adani Group को अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा. गौतम अडानी का रियल एस्टेट सेक्टर में प्रभाव और बढ़ जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी अब दुबई की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी एमार ग्रुप के भारतीय कारोबार को खरीदने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. आडानी ग्रुप (Adani Group) और बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी एम आर ग्रुप, इन दोनों के बीच इस डील की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, और इस सौदे की अनुमानित लागत लगभग 1.4 अरब डॉलर (करीब 11,000 करोड़ रुपये) हो सकती है. अगर यह डील सफल होती है, तो अडानी ग्रुप का रियल एस्टेट सेक्टर में कारोबार और अधिक विस्तार करेगा.

रियल एस्टेट में अडानी ग्रुप की स्थिति मजबूत होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी परिवार और एमार ग्रुप के बीच इस डील के संरचनात्मक पहलुओं पर चर्चा हो रही है. अडानी की एक अनलिस्टेड यूनिट इस डील में लगभग 40 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है। माना जा रहा है कि अप्रैल 2025 तक यह समझौता हो सकता है, हालांकि अभी यह बातचीत चल रही है और डील के होने की कोई गारंटी नहीं है.

बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी के साथ साझेदारी

एमार ग्रुप का नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा, और डाउनटाउन दुबई जैसे बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है. एमार ग्रुप एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है, जो न केवल दुबई, बल्कि अन्य देशों में भी रियल एस्टेट, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों में काम करती है. इस साल जनवरी में, एमार ने घोषणा की थी कि वह अपनी भारत शाखा, एमार इंडिया लिमिटेड को बेचने के लिए भारतीय व्यापार समूहों से बातचीत कर रही है, जिसमें अडानी ग्रुप भी शामिल है.

भारत में एमार ग्रुप की संपत्ति और प्रोजेक्ट्स

एमार ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार, भारत में उसके पास कुल 2.4 करोड़ वर्ग फीट की संपत्ति है, जबकि 6.1 करोड़ वर्ग फीट की संपत्ति पर निर्माण कार्य चल रहा है. कंपनी नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. यदि यह डील पूरी होती है, तो अडानी ग्रुप को इन परियोजनाओं का हिस्सा मिलेगा, जिससे उसकी रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा.

अडानी ग्रुप का धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट

अडानी ग्रुप पहले ही मुंबई के धारावी में दुनिया की सबसे बड़ी स्लम पुनर्विकास परियोजना पर काम कर रहा है. धारावी पुनर्विकास परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी शहरी पुनर्वास पहल माना जा रहा है. इस परियोजना के लिए अडानी ग्रुप ने लगभग 360 अरब रुपये की लागत से बोली लगाई थी, और नवंबर 2022 में इसे जीतने के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया था.  धारावी जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अडानी ग्रुप भारतीय रियल एस्टेट में एक बड़ा नाम बनेगा और भारत के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स में शुमार होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

8 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

10 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

11 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

8 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

2 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

4 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

4 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

4 hours ago